Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़पटनाBihar Technical Service Commission Members Tenure Extended by One Year

तकनीकी सेवा आयोग के दो सदस्यों के कार्यकाल बढ़ा

बिहार तकनीकी सेवा आयोग के दो सदस्यों का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। राजेश्वर प्रसाद सिंह और राकेश मोहन के कार्यकाल को 10 सितंबर...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 18 Sep 2024 01:12 PM
share Share

बिहार तकनीकी सेवा आयोग के दो सदस्यों का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। तकनीकी सेवा आयोग के दोनों सदस्यों का कार्यकाल 9 सितंबर 2024 को ही खत्म हो गया था। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी की। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त दो अधिकारी जिन्हें तीन साल पहले बिहार तकनीकी सेवा आयोग का सदस्य बनाया गया था। अधिसूचना के अनुसार राजेश्वर प्रसाद सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के रिटायर अधिकारी हैं। सरकार ने निर्णय लिया है कि कार्य हित में तकनीकी सेवा आयोग के सदस्य के रूप में इनका कार्यकाल एक वर्ष के लिए अथवा नए सदस्यों की नियुक्ति होने तक (जो भी पहले हो) के लिए विस्तारित किया जाता है। 10 सितंबर 2024 के प्रभाव से ही कार्यकाल को बढ़ाया गया है। वहीं, एक और सदस्य राकेश मोहन भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के रिटायर अधिकारी हैं। राज्य सरकार ने इनके कार्यकाल को भी एक वर्ष के लिए या नए सदस्यों की नियुक्ति होने तक (जो भी पहले हो) के लिए विस्तारित किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें