Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़पटनाBihar BJP President Claims 12-13 Lakh New Members in Days Criticizes Opposition Leaders

बिहार में फॉर्म भरकर 13 लाख भाजपा के सदस्य बने : जायसवाल

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि पार्टी ने हाल के दिनों में 12-13 लाख नए सदस्यों को जोड़ा है। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी लोकप्रियता घट रही है...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 18 Sep 2024 02:18 PM
share Share

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि पार्टी ने पिछले छह से सात दिनों में फॉर्म भरकर 12 से 13 लाख लोगों को सदस्य बनाया है। मिस्ड कॉल कर सदस्य बनने वालों की संख्या बहुत बड़ी है। इसका आकलन अभी नहीं हुआ है। बुधवार को प्रदेश कार्यालय में आज पत्रकारों से बातचीत में डॉ. जायसवाल ने कहा कि सदस्य बनाने को लेकर लक्ष्य की कोई बात नहीं है, अधिक से अधिक लोग सदस्य बनाए जाएंगे, यही लक्ष्य है, यही प्रयास है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी सच्चाई क्या है, सभी जानते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कितने पढ़े हैं, यह देश की जनता जानती है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देने से पहले विपक्ष के नेता को ज्ञानवर्धन करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि विपक्ष के नेता का ग्राफ गिरता जा रहा है। अब उनको भी लगने लगा है कि उनके परिवार से जनता का मोह-माया अब समाप्त होने लगा है। उन्होंने कहा कि अब वे विदेश जा रहे हैं। बिहार में विपक्ष के नेता कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पदचिह्नों पर चल रहे है। जैसे राहुल गांधी बीच मे विदेश की सैर करने लगते हैं और उसके बाद देश लौटते हैं, उसी तरह बिहार के नेता प्रतिपक्ष भी विदेश की सैर पर निकलने वाले हैं। जब विधानसभा सत्र चलता है तब वे जनता की आवाज उठाने के बजाय गायब हो जाते हैं। जब बिहार में बाढ़ आती है तब भी वे विदेश चले जाते हैं। जनता ही अब इस बारे में समझेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें