Hindi Newsबिहार न्यूज़Patna school timings changed again now classes will start half an hour early

पटना में स्कूलों का समय फिर बदला, अब आधा घंटा ज्यादा होगी पढ़ाई

पटना में स्कूल का समय बदल गया है। जिले में अब सभी स्कूल सुबह 8.30 बजे से शाम 3.30 बजे तक संचालित किए जा सकेंगे। नया टाइमटेबल 1 फरवरी से लागू होगा।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटनाFri, 31 Jan 2025 05:26 PM
share Share
Follow Us on
पटना में स्कूलों का समय फिर बदला, अब आधा घंटा ज्यादा होगी पढ़ाई

बिहार के पटना जिले में सरकारी एवं निजी स्कूलों के समय में एक बार फिर बदलाव किया गया है। अब सभी विद्यालय सुबह 8.30 बजे से संचालित किए जाएंगे। यानी कि स्कूलों में आधा घंटा ज्यादा पढ़ाई हो सकेगी। अभी ठंड के चलते स्कूलों का समय सुबह 9 से 3.30 बजे तक है। 1 फरवरी शनिवार से स्कूलों की नई टाइमिंग लागू हो जाएगी, जो 8 फरवरी तक लागू रहेगी। इस संबंध में पटना जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को आदेश जारी किया गया।

पटना के डीएम चंद्रशेखर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है है कि जिले के सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षाओं का संचालन सुबह 8.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक किया जाएगा। सुबह 8.30 बजे से पहले किसी भी तरह की शैक्षणिक गतिविधि पर रोक रहेगी।

ये भी पढ़ें:पटना में मध्यम तो कुछ जिलों में घने कोहरे के आसार, बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

बता दें कि पटना समेत बिहार के कई जिलों में जनवरी महीने में भीषण ठंड और शीतलहर की आहट के बाद 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए थे। पटना में इसी सप्ताह छोटी कक्षाओं के स्कूलों को फिर से खोला गया है। हालांकि, विद्यालयों में 9वीं से 12वीं तक के बच्चों की छुट्टी नहीं की गई थी। उनकी पढ़ाई सुबह 9 से 3.30 बजे तक चल रही थी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें