Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़old man beaten to death in madhubani bihar in dispute of water

बिहार में पानी के विवाद में खूनी खेल, मधुबनी में पंच की पीट-पीटकर हत्या, तीन गिरफ्तार

खेत से पानी बहाने को लेकर विवाद चल रहा था जिसे सुलझाने के लिए बुजुर्ग पंच लखन यादव (68) को बुलाया गया था। दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश चल रही थी इसी बीच बात बिगड़ग गई। एक पक्ष के लोगों ने पंच लखन यादव पर ही हमला कर दिया।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तानSun, 8 Sep 2024 08:58 AM
share Share

बिहार में मामूली विवाद में हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं। छोटी छोटी बात पर मामला बिगड़ जाता है। ताजा मामला मधुबनी से है जहां पानी बहाने के विवाद में एक शख्स की हत्या कर दी गयी। हत्या का शिकार व्यस्ति इलाके का पंच था जो पानी बहाने के विवाद सुलझाने आया था। इस कांड में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें दो महिलाएं हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना को लेकर इलाके में तनाव है। पुलिस गश्ती बढ़ा दी गयी है।

घटना ललमनियां थाना क्षेत्र के बारापट्टी गांव की है। खेत से पानी बहाने को लेकर विवाद चल रहा था जिसे सुलझाने के लिए बुजुर्ग पंच लखन यादव (68) को बुलाया गया था। दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश चल रही थी इसी बीच बात बिगड़ग गई। एक पक्ष के लोगों ने पंच लखन यादव पर ही हमला कर दिया। वहां रखे कुदाल की बेंत से उनकी इतनी पिटाई कर दी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। लखन यादव बारापट्टी के ही रहनेवाले थे।

ये भी पढ़े:देश में भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज केस में पहली सजा, मर्डर के लिए उम्रकैद

गांव वालों ने तत्काल पुलिस को इस घटना सी सूचना दी। पुलिस की गांव में पहुंची और हालात का जायजा लिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनमें एक पुरुष राम उदगार यादव, उसकी पत्नी हीरा देवी और पुत्री चन्दन कुमारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

इस मामले में थानाध्यक्ष बिपिन कुमार यादव ने बताया कि राम उदगार यादव का पड़ोसी झोली यादव से खेत से पानी बहाने को लेकर झगड़ा होने लगा। राम उदगार ने पंच के रूप में लखन यादव को खेत पर बुलाया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। लखन यादव बीच-बचाव करने लगे। इस क्रम में राम उदगार ने कुदाल की बेंत से उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी लखन ने मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना मिलते हीं ललमनियां ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। मौके से कांड से जुड़े दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बिपिन कुमार यादव ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें