Hindi NewsBihar NewsNawada NewsRajauli Panchayat Board Meeting for Development Projects

रजौली नगर पंचायत के विकास की 100 योजनाओं पर हुआ मंथन

रजौली। संवाद सूत्र रजौली नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद मानती देवी की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक की गई, जिसमें 100 से ज्यादा योजनाओं पर मंथन किया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाThu, 8 Aug 2024 01:29 PM
share Share
Follow Us on
रजौली नगर पंचायत के विकास की 100 योजनाओं पर हुआ मंथन

रजौली। संवाद सूत्र रजौली नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को मुख्य पार्षद मानती देवी की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक की गई। इसमें करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 100 से ज्यादा योजनाओं पर मंथन की गया। मौके पर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार, लोक स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार एवं उपमुख्य पार्षद फिरोजा खातून भी मौजूद रहीं। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 से लेकर 14 वार्डों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने को लेकर मुख्य पार्षद की अध्यक्षता में 100 से अधिक योजनाओं के बारे में चर्चा की गई है। प्रत्येक वार्ड के लोगों को नाली एवं सड़क की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बैठक में सभी वार्डों में विकास हेतु नाली निर्माण, पीसीसी सड़क एवं फेबर ब्लॉक आदि योजनाएं शामिल है। वहीं उन्होंने बताया कि योजनाओं का प्राक्कलन तैयार कर सम्बंधित सहायक एवं कार्यपालक अभियंता को भेजा जाएगा। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद योजनाओं को यथाशीघ्र धरातल पर उतारा जाएगा। पदाधिकारी से योजनाओं में खर्च के बारे में पूछे जाने पर कहा कि हमारे अंदाज से कुल योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की आवश्यकता पड़ेगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत वासियों के बीच पीएम शहरी आवास योजना के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक विचार विमर्श किया गया है। साथ ही जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने क्षेत्रों में नगरवासियों से होल्डिंग टैक्स देने के लिए जागरूक करें, ताकि नगर पंचायत का सर्वांगीण विकास हो सके। इस मौके पर वार्ड संख्या 1 की पार्षद जेबी देवी,वार्ड संख्या 2 की पार्षद कमला देवी,वार्ड संख्या के पार्षद मुकेश कुमार,वार्ड संख्या 4 की पार्षद जीरिया देवी,वार्ड संख्या 5 के पार्षद विजय दास,वार्ड संख्या की पार्षद सुशीला देवी,वार्ड संख्या 7 की पार्षद निर्मला देवी,वार्ड संख्या 8 की पार्षद कांति देवी,वार्ड संख्या 9 की पार्षद पूजा कुमारी,वार्ड संख्या 10 के पार्षद संतोष कुमार वर्मा,वार्ड संख्या 11 की पार्षद रेखा कुमारी,वार्ड संख्या की पार्षद खुशनुमा परवीन,वार्ड संख्या 13 के पार्षद मेवालाल साव एवं वार्ड संख्या 14 के पार्षद धीरज कुमार चौधरी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें