Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़मुजफ्फरपुरTurkey Police Arrest Fugitive Father-in-Law in Daughter-in-Law Murder Case

हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने दबोचा

तुर्की पुलिस ने बहू की हत्या के मामले में वर्षों से फरार चल रहे लक्ष्मण महतो को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपित पर दहेज उत्पीड़न का भी मामला...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 7 Sep 2024 03:20 PM
share Share

कुढ़नी, एक संवाददाता। तुर्की पुलिस ने बहू की हत्या के मामले में वर्षों से फरार चल रहे आरोपित ससुर को गिरफ्तार किया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मामले में तुर्की थानाध्यक्ष कुमार प्रमोद सिंह ने बताया कि लदौड़ा पंचायत के सतघरवा निवासी लक्ष्मण महतो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह वर्षों से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ बहू की हत्या व दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें