Hindi Newsबिहार न्यूज़मुजफ्फरपुरStubborn friends changed their stance on the insistence of becoming a partner returned home

हमसफर बनने की जिद पर अड़ीं सहेलियों का रुख बदला, लौटीं घर

एक दिन पहले सदर थाने पर हमसफर बनने की जिद पर अड़ीं दोनों छात्राएं मंगलवार को अपने-अपने घर चली गईं। इससे पूर्व सदर थाने की पुलिस दोनों को लेकर कोर्ट पहुंची। दोनों का धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरTue, 13 Oct 2020 09:47 PM
share Share

एक दिन पहले सदर थाने पर हमसफर बनने की जिद पर अड़ीं दोनों छात्राएं मंगलवार को अपने-अपने घर चली गईं। इससे पूर्व सदर थाने की पुलिस दोनों को लेकर कोर्ट पहुंची। दोनों का धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया। इस दौरान परिजनों की डांट से आहत होकर गुस्से में दरभंगा जाने की बात दोनों ने कही। साथ ही कहा कि हम दोनों सहेली हैं। कोर्ट के समक्ष दोनों ने अपने-अपने परिजन के घर जाने की इच्छा जतायी। साथ ही दोनों ने खुद को बालिग बताया। इसके बाद दोनों अपने अपने परिजन के साथ घर चली गईं।

दारोगा आरके राकेश ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के बाद दोनों छात्राएं अपने-अपने घर चली गई हैं। एफआईआर के आलोक में आगे की जांच की जा रही है। विदित हो कि दोनों सहेली सोमवार को सदर थाने में शादी की जिद पर अड़ गई थीं। तब लोग भौंचक थे। अगले दिन दोनों का रूख बदल गया। इससे परिजनों व पुलिस को तसल्ली मिली। दोनों बीए पार्ट वन की छात्रा हैं। पांच अक्टूबर को दोनों एक साथ कॉलेज जाने के दौरान लापता हो गई थीं। तब से दोनों दरभंगा के एक हॉस्टल में रह रही थीं। मोबाइल टावर लोकेशन व अन्य साक्ष्य के आधार पर छानबीन के दौरान दोनों दरभंगा में मिली थी। दोनों गोबरसही से बेला स्थित कॉलेज जाने के क्रम में लापता हो गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें