Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़मुजफ्फरपुरRALO Launches Door-to-Door Membership Drive in Muzaffarpur

घर-घर जाकर पार्टी का सदस्य बनाएगी रालोमो

मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने घर-घर जाकर पार्टी के सदस्य बनाने का अभियान शुरू किया है। माड़ीपुर के एक होटल में हुई समीक्षा बैठक में सदस्यता अभियान के लक्ष्य तय किए गए। जिलाध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरThu, 19 Sep 2024 03:20 PM
share Share

मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की जिला इकाई घर-घर जाकर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएगी। पार्टी के संगठन विस्तार व सदस्यता अभियान को लेकर माड़ीपुर के एक होटल में गुरुवार को समीक्षा बैठक हुई। इसमें अभियान को लेकर लक्ष्य तय किया गया। बैठक की अध्यक्षता रालोमो के जिलाध्यक्ष रामेश्वर सिंह कुशवाहा ने की। बताया कि पार्टी की मजबूती के लिए हर विधानसभा स्तर पर बूथों बार सदस्य बनाने के लिए बीते नौ अगस्त से अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, वीरेन्द्र कुशवाहा, निखिल शर्मा, नागेश्वर राय, राजू कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, प्रमोद आनंद, मनोज कुमार, लखींद्र भगत, रंजीत कुमार, सुनील यादव, दिलीप कुशवाहा, दीप नारायण सिंह आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें