Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़मुजफ्फरपुरMuzaffarpur Experiences Relief from Heat with Rainfall and Wind Changes

दोपहर बाद हुई बारिश ने कम किया धूप का तीखापन

मुजफ्फरपुर में गुरुवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी। बारिश के कारण तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई, जबकि अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री दर्ज किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरThu, 12 Sep 2024 01:41 PM
share Share

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में गुरुवार दोपहर तेज हवा के साथ हुई बारिश ने लोगों को तेज गर्मी और उमस से राहत दी। बारिश ने सुबह से जारी तीखी धूप के तीखापन को कम किया। इससे तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान जहां 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री तो न्यूनतम तापमान दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। इस दौरान पिछले कई दिनों से बह रही पूरवा हवा का रुख बदल कर पछिया हो गया। इससे लोगों को कम गर्मी महसूस हुई।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. अब्दुल सत्तार ने पिछले 30 घंटों में जिले में 35 एमएम बारिश हुई है। उन्होंने शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई है। कहा कि अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में एक अंक की गिरावट देखने को मिल सकती है। जबकि अगले दो दिनों तक हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके अलावा 14 सितंबर तक मध्यम तेज हवाओं के बीच हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि, दो दिन बाद होने वाली बारिश का तापमान पर असर नहीं देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें