Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़मुजफ्फरपुरMuzaffarpur Deputy Commissioner Assigned to Gaya for Pitripaksha Fair

उप नगर आयुक्त की 15 दिन के लिए गया में प्रतिनियुक्ति

मुजफ्फरपुर के उप नगर आयुक्त सोनू कुमार राय को 15 दिनों के लिए गया नगर निगम में भेजा गया है। यह आदेश पितृपक्ष मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न जिलों के 10 अफसरों की प्रतिनियुक्ति के संदर्भ में है। सभी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरTue, 10 Sep 2024 06:01 PM
share Share

मुजफ्फरपुर। उप नगर आयुक्त सोनू कुमार राय को 15 दिनों के लिए गया नगर निगम में प्रतिनियुक्त किया गया है। इस संबंध में नगर विकास विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं। गया में होने वाले पितृपक्ष मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न जिलों के नगर निकायों से जुड़े 10 अफसरों की प्रतिनियुक्ति 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक के लिए की गई है। इनमें छह उप नगर आयुक्त व चार सिटी मैनेजर शामिल हैं। विभागीय आदेश के तहत संबंधित पदाधिकारियों को 16 सितंबर को गया नगर निगम के नगर आयुक्त के समक्ष योगदान देना सुनिश्चित करने को कहा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें