Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsJD U Strengthens Booth-Level Organization Ahead of Bihar Assembly Elections

बूथ स्तर तक जाकर लोगों को करें जागरूक : संजय झा

मुजफ्फरपुर में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने वर्चुअल बैठक की। इसमें सभी जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि एनडीए की स्थिति मजबूत है, लेकिन पार्टी को बूथ स्तर पर अपनी पकड़...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 10 May 2025 09:52 PM
share Share
Follow Us on
बूथ स्तर तक जाकर लोगों को करें जागरूक : संजय झा

मुजफ्फरपुर, वसं। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय झा ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें सभी जिलों के अध्यक्षों के अलावा विधानसभा प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी, महानगर अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष निजी कारणों से इसमें शामिल नहीं हो सके। उनकी जगह महानगर अध्यक्ष अनुपम कुमार के नेतृत्व में जिले की टीम शामिल हुई। इस दौरान संजय झा ने कहा कि वैसे तो मुजफ्फरपुर में एनडीए मजबूत स्थिति में है। लेकिन, पार्टी को अपनी पकड़ और मजबूर करनी होगी। इसके लिए सभी पदाधिकारी लगातार बूथस्तर तक अपनी पहुंच सुनिश्चित करें।

कहा कि प्रदेश और देश दोनों का नेतृत्व मजबूत हाथों में है। आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत है। इसके लिए बूथस्तर पर पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क साधने को कहा। वहीं, जिला संगठन प्रभारी रॉबिन सिंह ने कहा कि ‘2025 में 225 और फिर से नीतीश के संकल्प को साकार करना है। इसके लिए प्रदेश द्वारा निर्देशित कार्यक्रम को समय पर पूरा करने की अपील की। महानगर अध्यक्ष अनुपम कुमार ने कहा कि निर्देशों के तहत पार्टी को बूथस्तर तक मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। मौके पर मनोज कुमार कुशवाहा, रंजन कुमार, सोनी तिवारी, सुरेश प्रसाद सिंह, धनंजय शर्मा, अनीश कुमार, शुभम कुमार चांद, मनोज कुमार, दिलीप राज साहनी, शैलेन्द्र ठाकुर, अवदेश पटेल, साकेत सिंह आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें