Hindi Newsबिहार न्यूज़मुजफ्फरपुरHindustan Olympiad: Students need to identify their destination and set goals

हिन्दुस्तान ओलम्पियाड : छात्रों को अपनी मंजिल पहचान कर लक्ष्य साधने की जरूरत

हिन्दुस्तान ओलम्पियाड जैसे आयोजन के माध्यम से बच्चों में छिपी असीम प्रतिभा को निखारने का काम भी किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। ये सफल बच्चे आगे भी अपना परचम लहराते...

Abhishek Kumar मुजफ्फरपुर | वरीय संवाददाता, Thu, 27 Feb 2020 05:52 AM
share Share

हिन्दुस्तान ओलम्पियाड जैसे आयोजन के माध्यम से बच्चों में छिपी असीम प्रतिभा को निखारने का काम भी किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। ये सफल बच्चे आगे भी अपना परचम लहराते रहे। अपनी प्रतिभा को ये बच्चे किस तरह समाज और देश के विकास में लगा सकते हैं, आगे उनका कैरियर किस तरह जाए। इन तमाम बातों की जानकारी के साथ ही उनकी असीम ऊर्जा को पहचानने का काम भी हिन्दुस्तान कर रहा है। 
ये बातें बुधवार को एलआईसी हिन्दुस्तान ओलम्पियाड सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि एलएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओपी राय ने कही। एलएस कॉलेज सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. राय ने कहा कि बच्चों को अपनी मंजिल को पहचान लक्ष्य को साधने की जरूरत है। इसमें अभिभावक और शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। हिन्दुस्तान और एलआईसी ने बच्चों को नई दिशा दी है। इससे इन नौनिहालों की नींव मजबूत हुई है। 
एलआईसी के पीएंडआईआर विभाग के मैनेजर जेपी बैठा ने कहा कि हिन्दुस्तान ना केवल प्रतिभावान बच्चों को अलग-अलग जगह से खोजकर उन्हें निखारा है बल्कि सबको एक मंच पर भी लेकर आए हैं। हिन्दुस्तान ओलम्पियाड के जरिए विभिन्न स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा को साबित किया है। हिन्दुस्तान की तरह ही एलआईसी भी देश के विकास के साथ अपने सामाजिक कर्तव्यों का भी निर्वहन कर रहा है। ओलम्पियाड बच्चों के बीच एक स्वस्थ प्रतियोगी भावना को जन्म देता है जो उनकी सोच को विकसित करता है।
 एलआईसी के डिप्टी मैनेजर रविन्द्र कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ उनका चारित्रिक विकास भी कर रहा। एलआईसी भी इसी मंत्र को लेकर काम कर रहा है। यही वजह है कि बच्चों के लिए कई तरह की स्कॉलरशिप योजनाएं चलाई जा रही हैं। ओलम्पियाड सम्मान समारोह में विभिन्न स्कूल के विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। कक्षा एक से 12वीं तक के इन बच्चों को मुख्य अतिथियों ने सम्मानित किया। हर कक्षा के टॉपर बच्चों को  पुरस्कृत किया गया। मुजफ्फरपुर समेत सीतामढ़ी और बेतिया के एक-एक स्कूल को गुरुकुल एवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हिन्दुस्तान यूनिट हेड दीपक कुमार पांडे समेत कई अधिकारी मौजूद थे।  सम्मान पाकर टॉपर बच्चों के खिले चेहरे
समारोह में विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। इसमें टॉप रैंक एक से तीन के विजेता बच्चों को सम्मान मिला। जिले में विभिन्न स्कूल के कुल 36 बच्चों को सम्मानित किया गया। 
हिन्दुस्तान और एलआईसी ने इन बच्चों को ओलम्पियाड के जरिए आगे बढ़ने का मौका दिया है। बच्चे चाहे ग्रामीण क्षेत्र के हो या शहरी क्षेत्र के, उन्हें एक ऐसा मंच मिला है जो उनके कैरियर के आगे की दिशा तय करेगा।
डॉ. ओपी राय, एलएस कॉलेज के प्राचार्य 
जब बच्चों के बीच स्वस्थ प्रतियोगिता होती है तो उनकी सोच विकसित होती है। यहां चुने हुए बच्चे आगे भी अपना परचम लहराते रहेंगे और इस काम में हिन्दुस्तान क साथ एलआईसी भी अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करेगा।
 जेपी बैठा, एलआईसी के पी एंड आईआर विभाग के मैनेजर  
बच्चों के बीच किताबी शिक्षा के साथ चारित्रिक और आध्यात्मिक विकास भी जरूरी है। ओलम्पियाड इन बच्चों की ऊर्जा को पहचान कर उन्हें रास्ता दे रहा है। यह उनके आगे बढ़ने में सहायक साबित होगा।
      रविन्द्र कुमार, एलआईसी के डिप्टी मैनेजर  
हिन्दुस्तान ओलम्पियाड के जरिए बच्चों को अपनी प्रतिभा का आकलन करने का मौका मिला है। इससे शिक्षकों को भी अपने दायित्व का सही से निर्वहन करने की प्रेरणा मिली है।          तारकेश्वर सिंह, डायरेक्टर,  द्रोण सीनियर सेकेंड्री स्कूल 
बच्चे समाज और देश का भविष्य हैं। हिन्दुस्तान ओलम्पियाड एक ऐसा मंच है जिसने वर्तमान को संवार कर भविष्य की नींव रखी है। नींव मजबूत हो तो सफलता की राह आसान हो जाती है।
 रीतेश जायसवाल, ब्लूमिंग बड्स इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल, बैरगनिया सीतामढ़ी
ओलम्पियाड में विजेता इन बच्चों ने अपने स्कूल को भी गौरान्वित किया है। बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा इससे निखर कर बाहर आयी है। इससे बच्चों को आगे बढ़ने का रास्ता भी मिला है।
 राहुल राज, शिक्षक, नोट्रेडेम एकेडमी, बेतिया 

स्कूलवार सम्मानित बच्चे
1. डीएवी स्कूल बखरी :  पकंज कुमार, स्नेहा, शिवम कुमार, युवराज कश्यप, सामंत कुमार, शंशाक शेखर, शुभम कुमार ठाकुर
2. ग्रैँड व्यू प्रेप स्कूल : आशिष राज, अभिषेक आर्यन, अदिति, आयुष राज, कनुप्रिया, निखिल कुमार, संस्कृति कुमारी
3. सीनियर सेकेंड्री दिल्ली पब्लिक स्कूल पताही : अभिषेक, आदित्य राज, शिवम राज, स्मृति प्रिया
4. द्रोण सीनियर सेकेंड्री स्कूल : हिमांशु कुमार, वेदान्त कुमार
5. संत जोसेफ सीनियर सेकेंड्री स्कूल: हर्ष कुमार, सुधांशु शेखर
6. साई राम कॉमर्स क्लासेज सरैया: चंदा कुमारी, संजय कुमार
7. ऋषभ क्लासेज सरैया:  चांदनी कुमारी, रागिनी कुमारी
8. विजडम वर्ल्ड स्कूल: अमन कुमार, आयुष कुमार
9. स्वामी दयानंद प्रेप स्कूल: अभिषेक आनंद कृष्णा
10. लक्ष्य स्कूल: महेश कुमार जायसवाल
11. नेशनल पब्लिक स्कूल कांटी:  स्वर्णिम प्रभात
12. रेहोबोथ मिशन स्कूल: अक्षत अशेष
13. सहजानंद सरस्वती पब्लिक स्कूल : उत्कर्ष
14. डीएवी पब्लिक स्कूल मालीघाट : सफल राज
15. ब्लूम्स एंड ब्लूम्स पब्लिक स्कूल: रौनक सिंह
16. जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल : रिशित रजल

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें