ग्रीन नैनो-प्रौद्योगिकी आधुनिक कृषि की समस्याओं का समाधान : डॉ. विवेक
मुजफ्फरपुर में आयोजित व्याख्यान में डॉ. विवेक कुमार ने ग्रीन नैनो-प्रौद्योगिकी के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने नैनो उर्वरकों, कीटनाशकों और सेंसरों के उपयोग से कृषि में सुधार की संभावनाओं का जिक्र किया।...

मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता आधुनिक कृषि की समस्याओं का स्थायी और पर्यावरण अनुकूल समाधान ग्रीन नैनो-प्रौद्योगिकी है। ये बातें शनिवार को एमपीएस साइंस कॉलेज के रिसर्च डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी सेल की ओर से आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता डॉ. विवेक कुमार ने कही। व्याख्यान का विषय था ग्रीन नैनो प्रौद्योगिकी। डॉ. कुमार, पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च एसोसिएट, कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी, यूएसए ने नैनो उर्वरकों, नैनो-कीटनाशकों एवं नैनो-सेंसरों के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि किस प्रकार यह तकनीक पौधों के स्वास्थ्य, मृदा की गुणवत्ता, जल संरक्षण और उत्पादन वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। साथ ही कृषि को रसायन मुक्त और टिकाऊ बनाने की दिशा में कारगर हो सकती है।
प्राचार्य प्रो. नलिन विलोचन ने कहा कि विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में नैनो-टेक्नोलॉजी की जानकारी छात्रों और शिक्षकों के लिए आवश्यक है। डॉ. संदीप कुमार प्रसाद ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के प्राध्यापक, शोधार्थी, छात्र-छात्राएं आदि थे। प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों ने विषयवस्तु को लेकर कई जानकारी हासिल की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।