Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़मुजफ्फरपुरDeath of RSS Leader Pradyumn Prasad 78 Who Served North Bihar for 30 Years

संघ के प्रचारक रहे प्रदुम्न प्रसाद का निधन

मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रदुम्न प्रसाद का निधन शुक्रवार को हुआ। उन्होंने लगभग 30 वर्षों तक संघ के लिए काम किया और उत्तर बिहार प्रांत के पहले कार्यवाह रहे। वे हिंदू...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरFri, 6 Sep 2024 05:27 PM
share Share

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के उत्तर बिहार प्रांत के सभी विभागों में विभाग प्रचारक रहे 78 वर्षीय प्रदुम्न प्रसाद का निधन शुक्रवार की सुबह बालूघाट स्थित निवास स्थान पर हो गया। लगभग 30 वर्षों तक उनका प्रचारक का जीवन रहा। संघ का उत्तर बिहार प्रांत बना तो प्रथम प्रांत कार्यवाह का दायित्व निर्वहन किया। इसके अलावा हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद, सीमा जागरण मंच के साथ संघ के कई अनुसांगिक संगठनों में भी इनका पूरा-पूरा सहयोग रहा है। इसके अलावा 74 जेपी छात्र आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रदुम्न प्रसाद जेल भी गए थे। उनकी शव यात्रा शनिवार की सुबह आठ बजे मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें