Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur News24-Kundiya Shakti Sanvardhan Gayatri Mahayagya to be Held in Muzaffarpur from Nov 20-23

सर्वोदय ग्राम में शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ 20 नवंबर से

मुजफ्फरपुर में गजाधर प्रसाद साहु ट्रस्ट द्वारा 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन 20 से 23 नवंबर तक किया जाएगा। यह यज्ञ शांतिकुंज हरिद्वार की ब्रह्मवादिनी टोली द्वारा संपादित होगा। भाग...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरFri, 20 Sep 2024 11:08 PM
share Share
Follow Us on
सर्वोदय ग्राम में शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ 20 नवंबर से

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गजाधर प्रसाद साहु ट्रस्ट सर्वोदय ग्राम खादी भंडार रोड के प्रांगण में 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को यज्ञ समिति की बैठक हुई। यज्ञ का आयोजन 20 से 23 नवंबर तक किया जाएगा। पूरा यज्ञ शांतिकुंज हरिद्वार की ब्रह्मवादिनी टोली द्वारा संपादित कराया जाएगा। यज्ञ में जो भी लोग भाग लेंगे उनको यज्ञ समिति की ओर से एक वृक्ष उपहार स्वरूप दिया जाएगा। यज्ञ का संचालन गायत्री शक्तिपीठ की महिला टोली द्वारा किया जा रहा है, जिसकी प्रमुख जिला संयोजक सोनी तिवारी हैं। बैठक में जोन समन्वयक शशि भूषण ठाकुर, ललितेश्वर प्रसाद सिंह, मुरली मनोहर सिंह, उपेंद्र महारथी, रामयाद त्रिवेदी, अरुण कुमार शाही, सतीश कुमार, पप्पू सिंह, बबलू तिवारी, कुणाल ओझा, विजय चौधरी, गोलू कुमार, शशि कला देवी, रजनी देवी, वैदेही देवी, प्रेमलता कंठ एवं रश्मि देवी उपस्थित रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें