Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़मुंगेरSerious Accident in Haveli Khargpur Tractor Collides with Bike Injuring Woman

बाइक व ट्रैक्टर में सीधी टक्कर में महिला गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

हवेली खड़गपुर में प्रसन्नडो चौक के समीप ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर में जमुई जिला की रेणु देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पति अधिक सिंह के अनुसार, वे बरियारपुर की ओर जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 19 Sep 2024 06:51 PM
share Share

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर -बरियारपुर मुख्य मार्ग स्थित प्रसन्नडो चौक के समीप ट्रैक्टर व बाइक में जोरदार टक्कर में बाइक सवार जमुई जिला के खैरा गांव निवासी अधिक सिंह की 55 वर्षीय पत्नी रेणु देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस दुर्घटना की जानकारी देते हुए जख्मी महिला रेणु देवी के पति अधिक सिंह ने बताया कि हमलोग बरियारपुर की ओर से खड़गपुर आ रहा थे। तभी प्रसन्नडो चौक के समीप खड़गपुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गया और उसपर सवार रेणु देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से जख्मी महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया। दुर्घटना में बाइक चालक अधिक सिंह को मामूली चोट आई है जिसका इलाज अस्पताल में किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें