Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़मुंगेरOfficials on alert as possible flooding and cutting due to rainfall in Munger district

सदर मुंगेर प्रखंड में बाढ़ को लेकर अधिकारी सतर्क

मुंगेर प्रखंड में बारिश से होने वाली संभावित बाढ़ और कटाव को लेकर अधिकारी सतर्क, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कटावग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया और बाढ़ नियंत्रण के लिए कार्य करने का आग्रह किया।

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरTue, 6 Aug 2024 07:17 PM
share Share

मुंगेर। एक संवाददाता सदर मुंगेर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में संभावित बाढ़ एवं कटाव को लेकर अधिकारी सतर्क हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी आरके राघव ने मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न कटावग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। इसके साथ ही कुतलूपुर में हो रहे कटाव के संबंध में उन्होंने पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि, प्रखंड के अंतर्गत कई जगहों पर अभी थोड़ा बहुत कटाव हो रहा है। विशेष रूप से मनियारचक घाट, सीताकुंड डीह एवं कुतलूपुर के वार्ड नंबर- 4 एवं 6 में कटाव हो रहे हैं। कुतलूपुर के उक्त दोनों वार्ड में कुछ दिनों पूर्व कटावरोधी कार्य कराया गया था। जहां कटाव रोधी कार्य कराया गया था वहीं एक बार फिर से कटाव हो रहा है। ऐसे में कटाव के संबंध में बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है और कटाव के नियंत्रण को लेकर आवश्यक कार्य किए जाने का अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा कई जगहों पर कटाव रोधी कार्य कराए गए और कराए जा रहे हैं। उक्त दोनों वार्डों में भी कटाव नियंत्रण के लिए आवश्यकता अनुरूप कार्य किए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें