Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़मुंगेरNew Train Service Connects Jamalpur to Rajgir and Varanasi

जमालपुर-मुंगेर रास्ते आज से चलेगी राजगीर खगड़िया पूजा स्पेशल ट्रेन, बुद्ध पूर्णिमा का विस्तारीकरण

जमालपुर के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस को खगड़िया तक चलाने का आदेश दिया है। यह ट्रेन 9 सितंबर से 31 दिसंबर तक ट्रायल के रूप में चलेगी। इससे राजगीर और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSun, 8 Sep 2024 07:12 PM
share Share

जमालपुर। निज प्रतिनिधि किऊल, अभयापुर, मुंगेर, जमालपुर के रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे प्रशासन ने आज से ट्रेन नंबर 14224 वाराणसी राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का विस्तारीकण कर खगड़िया तक चलाने का आदेश दिया है। अब इस ट्रेन को ट्रेन नंबर 03266/65 राजगीर खगड़िया राजगीर पूजा स्पेशल ट्रेन के नाम से पटरी पर दौड़ लगाएगी। ट्रेन कुल 114 ट्रिप चलेगी, तथा 9 सितंबर से 31 दिसंबर तक ट्रेन को ट्रायल के रूप में चलाया जाएगा। अच्छ रिपॉन्स मिला तो नया साल में इसे नियमित कर दिया जाएगा। यह जानकारी ईस्ट सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्रा ने दी है। उन्होंने कहा कि ट्रेन परिचालन को लेकर संबंधित मंडलों के स्टेशनों को सूचित कर दिया गया है। ताकि टाइम टेबल के अनुसार परिचालन किया जा सके। गौरतलब है कि मुंगेर भाजपा विधायक प्रणव कुमार ने बीते माह ईसीआर के जीएम से मुलाकात की थी। तथा बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तारीकरण सहरसा तक कराने की मांग रखी थी। हालांकि उनकी मांग पर फिलहाल जीमए ने रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली को प्रस्ताव भेजा और अब स्वीकृति मिलते ही टाइम टेबल जारी किया गया है। ट्रेन फिलहाल खगड़िया और राजगीर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन बनाकर किया जाएगा।

राजगीर खगड़िया पूजा स्पेशल ट्रेन का नया टाइम टेबल

ट्रेन नंबर 03266 राजगीर खगड़िया राजगीर से सुबह 6.10 बजे खुलेगी और दोपहर 1 बजे खगड़िया पहुंचेंगी। इसबीच ट्रेन किऊल सुबह 10.10 बजे, अभयपुर 10.35 बजे, जमालपुर 11.20 बजे, मुंगेर 11.50 बजे सहित 9 स्टेशनों पर रुकते हुए चलेंगी। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 03265 खगड़िया राजगीर ट्रेन खगड़िया से दोपहर 2 बजे रवाना होगी। तथा राजगीर रात 8.20 बजे पहुंचेंगी। इसबीच ट्रेन मुंगेर दोपहर 2.55 बजे, जमालपुर 3.30 बजे, अभयपुर शाम 4 बजे, किऊल 4.50 बजे सहित 9 स्टेशनों पर रुकते हुए मंजिल तक जाएगी।

जमालपुर-मुंगेर का अब सीधा जुड़ाव राजगीर और वाराणसी से होगा, व्यपार बढ़ेगा

जमालपुर मुंगेर के यात्रियों को अब सीधा जुड़ाव राजगीर और वाराणसी से होगा। राजगीर खगड़िया ट्रेन का परिचालन से किऊल, जमालपुर, मुंगेर और खगड़िया के लोग सहित जिलावासियों को वाराणसी-राजगीर तक सफर आसान होगा। वहीं अलग अलग राज्यों व जिलों का व्यापार भी बढ़ेगा। यहां के अधिकांशत: व्यपारी वाराणसी जाते हैं, और सामान लाकर दुकानों में बचते हैं। अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों में ठसाठस भीड़ के कारण इन्हें आने-जाने में परेशानी होती है। लेकिन अब सहूलियत होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें