Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़मुंगेरMunger University Releases Third Merit List for PG Admissions 2024-26

मुंविवि ने पीजी में नामांकन को लेकर तीसरी मेधा सूची की जारी

मुंगेर विश्वविद्यालय ने पीजी सत्र 2024-26 के लिए तीसरी मेधा सूची जारी की है। चयनित विद्यार्थी 13 से 14 सितंबर 2024 के बीच नामांकन करा सकते हैं। नामांकन से पहले दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन आवश्यक होगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 12 Sep 2024 07:15 PM
share Share

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने पीजी सत्र 2024-26 में नामांकन को लेकर गुरुवार को तीसरी मेधा सूची जारी कर दी है। जिसके तहत चयनित विद्यार्थी मुंविवि के पीजी विभाग तथा संबंधित पीजी सेंटरों में 13.9.24 शुक्रवार के अपराह्न से 14.9.24 तक नामांकन करा सकते हैं। जानकारी देते हुए मुंविवि के डीएसडब्लू डॉ भवेश चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि नामांकन के पूर्व संबंधित विद्यार्थी को अपने अपने महाविद्यालयों में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। साथ ही आनलाइन प्रक्रिया के तहत नामांकन राशि भुगतान कर तथा उसका रसीद प्राप्त कर नामांकन सुनिश्चित करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें