Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़मोतिहारीRaxaul Student Receives Scholarship for Chinese Language Studies in Taiwan

चीनी भाषा के लिये ताइवान ने किया रत्नेश का चयन किया

रक्सौल के एक छात्र का चयन ताइवान से चीनी भाषा की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान किया गया है। रत्नेश कुमार सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड से चीनी भाषा की स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे।

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीThu, 8 Aug 2024 06:04 PM
share Share

रक्सौल, हिसं। रक्सौल के एक छात्र का चयन ताइवान से चीनी भाषा की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान किया है। छात्र रत्नेश कुमार सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड से चीनी भाषा की स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे। ताइवान शिक्षा मंत्रालय ने 2024-25 शैक्षणिक कार्यक्रम के लिए रत्नेश कुमार का चयन किया है। ताइवान की छात्रवृति मिलने से रत्नेश के घर वाले बहुत ही खुश है। रक्सौल के मौजे वार्ड संख्या 20 निवासी रत्नेश के पिता अमित कुमार सिंह ट्रांसपोर्ट में काम करते है।

उन्होंने बताया कि अपने मेहनत के बल पर रत्नेश ने स्कॉलरशिप पाया है। रत्नेश के चाचा अनिल कुमार ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा से लेकर स्नातक तक रत्नेश ने रक्सौल से ही शिक्षा ली है। उसकी प्रारम्भिक शिक्षा काली न्यास इंग्लिश स्कूल से हुयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें