Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़मोतिहारीPolice Arrest Shooter from Holi Shooting Incident After Six Months

होली में गोलीबारी करने वाला गिरफ्तार

पताही, एसं। पताही थाना पुलिस ने होली के दिन आपसी विवाद में गोलीबारी करने वाले

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीFri, 13 Sep 2024 05:14 PM
share Share

पताही। पताही थाना पुलिस ने होली के दिन आपसी विवाद में गोलीबारी करने वाले लगभग छह माह से फरार चल रहे आरोपी को सुगापिपर बाजार से गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि विगत होली के दिन थाना क्षेत्र के खुटौंना गांव मे दो पक्षों के आपसी विवाद में गोलीबारी करने वाले अनिल कुमार पिता हरेंद्र सिंह को प्रशिक्षु दारोगा व पुलिस बल के जवानों द्वारा छापेमारी कर सुगापिपर बाजार से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि होली पर्व के दिन खुटौना गांव में गोलीबारी करने के आरोपी अनिल सिंह को पुलिस पदाधिकारी द्वारा गिरफ्तार किया गया है जिसे पूछ ताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें