Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़mother of 3 children fall in love arranged murder of husband by lover both arrested

गैर मर्द पर आया 3 बच्चों की मां का दिल, कराया पति का मर्डर; आशिक ने चाकू गोदकर की हत्या

प्रेमी से मिलने के लिए नाजनीन खातून अपने मायके बिजई ग्राम में रहने लगी। दोनों का अवैध प्रेम परवान चढ़ता गया और दोनों ने शादी कर लेने का इरादा कर लिया।इसी बीच पति विदेश के आ गया तो उसे मौत की नींद सुला दिया।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, मोतिहारीThu, 29 Aug 2024 08:09 AM
share Share

बिहार के मोतिहारी में तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के प्यार में इतनी पागल हो गई कि गहने और नगद देकर पति को मरवा डाला। प्रेमी के साथ रहने के लिए उसने पति की हत्या की कराई। लेकिन वह अपने मनसूबे में कामयाब होने से पहले ही सलाखों के पीछे चली गई। आशिक युवक को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बगहा गांव की है। पुलिस मामले में अग्रेत्तर छानबीन कर रही है।

पिछले पुलिस ने चार अगस्त को घोरासाहन के शेखौना ग्राम के महाजन टोला निवासी आफताब आलम की नृशंस हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने उसकी पत्नी नाजनीं खातून को गिरफ्तार कर लिया है। ढाका में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि नाजनीं खातून की शादी दस वर्षों पूर्व हुई थी और तीन बच्चों की मां है। पुलिस के समक्ष अपनी स्वीकारोक्ति में महिला ने बताया है कि उसके पति अधिकतर सउदी अरब में रहते हैं और बर्षों के अंतराल पर घर आते हैं। इस बीच वह अपने को अकेली महसूस करती। तीन वर्ष पूर्व मोबाइल के मिस्ड कॉल के माध्यम से उसका सम्पर्क घोड़ासहन के एक विवाहित युवक रोहित कुमार नामक युवक से हो गया। दोनों फोन पर बात करने लगे और एक दूसरे के करीब आ गए।

ये भी पढ़े:दूसरी जाति के लड़के से शादी पर अड़ी थी, दादा-दादी ने 14 साल की पोती को मार डाला

गहने रुपए लेकर प्रेमी के पास चली गयी थी

पुलिस से मिली जानाकारी के मुताबिक प्रेमी से मिलने के लिए नाजनीन खातून अपने मायके बिजई ग्राम में रहने लगी। दोनों का अवैध प्रेम परवान चढ़ता गया और दोनों ने शादी कर लेने का इरादा कर लिया। घटना से करीब 20 दिन पहले नाजनीं खातून अपने गहने पैसे लेकर रोहित के पास घोड़ासहन चली आयी। इस बीच आफताब विदेश से घर लौट आया था जो इस प्रेमी जोड़े के विवाह में बाधक साबित हो रहा था। दोनों ने आफताब को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। पत्नी ने अपने पति की हत्या अपने प्रेमी से कराई थी इस बात को उसने पुलिस के सामने स्वीकार भी कर लिया। डीएसपी ने बताया कि मृतक के पिता शेख नजीर ने दर्ज प्राथमिकी में रोहित कुमार को आरोपित किया था और रोहित कुमार के बयान पर तीन अन्य को अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है।

चाकू गोदकर मारा

दर रअसल बीते चार अगस्त को घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बगहा गांव से आफताब का शव मिला था एक रात पहले घटना को अंजाम दिया गया था। उस दजिन महिला का प्रेमी रोहित स्कॉर्पियो से घूमने के बहाने आफताब को लेकर गया था। इसके बाद उसने इस कांड को अंजाम दे दिया। शव देखने से पता चल रहा था कि चाकू से गोदकर और ईंट-पत्थर से कूचकर उसकी हत्या की गई थी।

तीन साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

पुलिस की पूछताछ में आरोपी से पता चला है कि नाजिनी खातून करीब तीन साल से रोहित से प्यार करती थी। पति के विदेश रहने पर उसने रोहित को अपनी तनहाई का साथी बना लिया था। इसी वजह से विदेश से आने के बाद आफताब उसे बर्दाश्त नहीं हो रहा ता। उसे रास्ते से हटाने के लिए नाजिनी ने अपने प्रेमी रोहित को कुछ नकद और कुछ गहने दिए थे। पति की हत्या के बाद नाजिनी रोहित से शादी करने वाली थी। लेकिन पहले ही उनका खेल खराब हो गया। रंगरेलियां मनाने के बदले दोनों जेल की सजा काट रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें