Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Monsoon weak due to strong westerly wind in bihar less rain in September temperature high

Bihar Weather: मजबूत पछुआ से मानसून पड़ा कमजोर; सितंबर में भी कम बारिश, गर्मी सताएगी

सितंबर में भी बिहार के अधिकतर जिलों में सामान्य से कम बारिश होगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा। मौसम विभाग ने रविवार को जारी अपने पूर्वानुमान में यह आशंका प्रकट की है। कुछ जिलों में सामान्य बारिश होने के आसार हैं। मजबूत पछुआ के कारण राज्य में मानसून कमजोर पड़ गया है।

Sudhir Kumar हिन्दुस्तान, पटनाMon, 2 Sep 2024 03:37 AM
share Share

Bihar Weather: सितंबर में भी बिहार के अधिकतर जिलों में सामान्य से कम बारिश होगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा। मौसम विभाग ने रविवार को जारी अपने पूर्वानुमान में यह आशंका प्रकट की है। हालांकि, राज्य के दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में सामान्य बारिश होने के आसार हैं। बताया जा रहा है कि मजबूत पछुआ के कारण राज्य में मानसून कमजोर पड़ गया है।

राज्य में अब तक मानसून के दौरान सामान्य से 25 कम बारिश हुई है। इसमें जून में 52, जुलाई में 29 और अगस्त में 4 सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। सितंबर में भी बारिश कम होने से प्रदेश में लगातार तीसरे वर्ष मानसून की बारिश सामान्य से कम होने के आसार हैं। बिहार में सामान्य तौर पर मानसून सीजन 12 जून से 8 अक्टूबर तक रहता है।

इस माह बारिश कम होने और तापमान बढ़ने के कारण लोगों को गर्मी सताने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश कम होने से आद्रता की मात्रा बढ़ जाएगी। इस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास होगा। तापमान जितना रिकॉर्ड होगा, लोगों को कहीं उससे ज्यादा का अनुभव होगा। इसका प्रभाव कृषि और स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। देखें P 12

मानसून प्रवेश सामान्य बारिश हुई

18 जून, 2014 1027 0849

22 जून, 2015 1027 0745

17 जून, 2016 1027 0975

22 जून, 2017 1027 0937

25 जून, 2018 1027 0771

21 जून, 2019 1017 1050

13 जून, 2020 1017 1272

13 जून, 2021 1017 1044

13 जून, 2022 0992 0683

12 जून, 2023 0992 0760

20 जून, 2024 0992 0583

(1 सितंबर, 2024 तक

मजबूत पछुआ के कारण मानसून कमजोर

मौसम विभाग के अनुसार पिछले दो-तीन वर्षों से पछुआ काफी मजबूत हो गया है। इसी कारण राज्य में मानसून की अच्छी बारिश नहीं हो रही है। इसके अलावा पिछले कई वर्षों से सिस्टम आधारित बारिश हो रही है। लेकिन सिस्टम बिहार में ना बनकर दूसरे जगहों पर बन रहा है। इसी कारण अन्य और पड़ोसी राज्यों में बारिश हो रही है। लेकिन बिहार में बारिश नहीं हो रही।

देश पूरे अगस्त मानसून सक्रिय रहा

नई दिल्ली। मानसून का मिजाज तेजी से बदल रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि अगस्त महीने में एक दिन के लिए भी आसमान से बादल नहीं छंटे। यानि पहली बार पूरे अगस्त मानसून सक्रिय रहा, वर्ना दो से 20 दिनों तक के मानसून ब्रेक होते हैं, जिस दौरान न बारिश होती है और न ही आसमान में बादल नजर आते हैं। 1976 से लगातार मानसून ब्रेक के आंकड़े जुटाए जा रहे हैं।

बिहार 4 जिलों में ही सामान्य से अधिक वर्षा

अब तक राज्य के चार जिलों में ही सामान्य से अधिक और शेष जिलों में सामान्य से कम कम बारिश हुई। इनमें अरवल व शेखपुरा में सात, औरंगाबाद में पांच और गया में सामान्य से दो प्रतिशत अधिक बारिश हुई। बेगूसराय, कैमूर, भागलपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, छपरा, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली में सामान्य से 35 या उससे भी कम बारिश दर्ज की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें