Empowering Women Live Program on Social and Economic Initiatives in Chausa संवाद में दी योजनाओं की जानकारी, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsEmpowering Women Live Program on Social and Economic Initiatives in Chausa

संवाद में दी योजनाओं की जानकारी

महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए घोषाई और अरजपुर पश्चिमी में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराTue, 20 May 2025 03:36 AM
share Share
Follow Us on
 संवाद में दी योजनाओं की जानकारी

चौसा, निज संवाददाता। महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी मुहैया कराने के उद्देश्य से घोषाई और अरजपुर पश्चिमी में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अरजपुर के भटगामा, खलीफा टोला, घोषई के अरसन्डी परिसर में जीविका दीदियों के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा ग्राम संगठन में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारित कर जानकारी दी। इस कार्यक्रमों में महिलाएं खुलकर अपनी,अपने गांव एवं टोले की समस्याओं को रखा। राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रियान्वित योजनाओं,कार्यों और ग्रामीण क्षेत्रों में आए सकारात्मक बदलाव पर विस्तृत चर्चा क ी।

सरकारी स्तर पर योजनाओं के सूत्रण एवं नीति निर्धारण में महिलाओं की आकांक्षाओं को बेहतर ढंग से समाहित करने के लिए महिलाओं से सीधा संवाद भी किया। मौके पर जीविका बीपीएम चंद्रमोहन पासवान,क्षेत्रीय समन्वयक अभिषेक कुमार, सुधीर कुमार, सामुदायिक समन्वयक प्रिंस पप्पू,विक्रांत कुमार, सुशील कुमार,गोपाल कुमार,मधुकर मंडल, सीएलएफ अध्यक्ष अंजू कुमारी,सचिव समतोला कुमारी, शांति सहयोगी,एसजेवाई एमआरपी कुमार साजन, आशीष कुमार,शिव कुमार,सोनी कुमारी,रोजी प्रवीण, एमबीके रंजना कुमारी, सीएफ संजू कुमारी, बीएम उषा कुमारी,जीविका मित्र शिखा नीलम,नीलू कुमारी,स्वीटी कुमारी,सहित अन्य जीविका कैडर व जीविका दीदी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।