Notification Icon

हम बिहार पर नाज करने को वोट मांग रहे: लोजपा

पीरी बाजार के उच्च विद्यालय घोसैठ के मैदान पर लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सूरजभान सिंह एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने सूर्यगढ़ा विधानसभा सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे पार्टी...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायFri, 23 Oct 2020 09:56 PM
share Share

पीरी बाजार के उच्च विद्यालय घोसैठ के मैदान पर लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सूरजभान सिंह एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने सूर्यगढ़ा विधानसभा सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे पार्टी प्रत्याशी रविशंकर सिंह अशोक के समर्थन में चुनावी सभा की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह ने कहा कि कोई बिहार पर राज करने के लिए वोट मांग रहा है, लेकिन हम बिहार पर नाज करने के लिए वोट मांग रहे हैं। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोजपा की प्राथमिकता बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की है। उनकी पार्टी इसी वीजन के साथ काम कर रही है। जिसका उद्देश्य बिहार को सबसे अग्रणी व विकसित राज्य बनाना है। इधर चुनावी मंच से ही जदयू के पूूर्व जिलाध्यक्ष रासपति पांडे लोजपा शामिल होने की घोषणा की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें