Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़लखीसरायShardiya Navratri 2023 Dates Announced Special Worship of Goddess Durga to Begin on October 3

12 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व

शारदीय नवरात्र 3 अक्टूबर से शुरू होगा और 11 अक्टूबर को समाप्त होगा। विजयादशमी का पर्व 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी। मान्यता है कि इस पूजा-अर्चना से...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायSun, 1 Sep 2024 06:14 PM
share Share

कजरा, ए.सं.। मान्यता है कि शारदीय नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही बिगड़े काम बनने लगते हैं। मां दुर्गा अपने भक्तों पर सदैव कृपा बनाए रखती हैं। शारदीय नवरात्र में जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अलग-अलग दिन की जाती है। आचार्य अशोक पाण्डेय ने बताया कि पंचांग के अनुसार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 03 अक्टूबर की देर रात 12 बजकर 18 मिनट से होगी। वहीं इस तिथि का समापन 04 अक्टूबर को देर रात 02 बजकर 58 मिनट पर होगा। ऐसे में 03 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी। वहीं शारदीय नवरात्र का समापन 11 अक्टूबर को होगा। इसके अगले दिन यानी 12 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें