Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsEmpowering Youth Skill Development Workshop in Pipariya for Adolescents

किशोर किशोरी सशक्तीकरण के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

किशोर किशोरी सशक्तीकरण के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायWed, 23 Oct 2024 12:28 AM
share Share
Follow Us on
किशोर किशोरी सशक्तीकरण के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पिपरिया प्रखंड के विभिन्न गांव स्थित पंचायत भवन सभागार में मंगलवार को महिला एवं बाल विकास निगम जिला परियोजना प्रबंधक डॉ मनोज कुमार सिंहा, केन्द्र प्रशासक पूनम कुमारी, मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार के अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास निगम व यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में उड़ान परियोजना के अंतर्गत बाल रक्षा भारत के सहयोग से किशोर/किशोरियों को सशक्त व मजबूत बनाने के लिए 21वीं सदी के कौशल ऑन लाइन व ऑफ लाइन सीखने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीपीएम मनोज कुमार ने बताया कि 21वीं सदी के कौशल से तात्पर्य ज्ञान, जीवन कौशल , कैरियर कौशल, आदत व गुणों से है। जो आज की दुनिया में छात्रों की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। विशेष रूप से तब जब छात्र कॉलेज, कार्यबल व वयस्क जीवन की ओर बढ़ते हैं। आरिफ हुसैन ने बाल रक्षा भारत द्वारा किशोर किशोरी को अपने सपने संवारने के लिए कौशल का जानकारी देते हुए युवा हब एवम् कंप्यूटर संबंधित अन्य कोर्स पर विस्तृत रूप से जानकारी दिया।नवीन कुमार ने बाल विवाह, दहेज प्रथा के विरुद्ध व फ्रॉड कॉल पर विस्तार से जानकारी देते हुए उससे निजात के लिए टोल फ्री नंबर- 1098, 181 एवं 112 पर विस्तार से चर्चा किया। गई। किशोर किशोरियों को कौशल सीखने पर जोर दिया गया। ताकि जीवकोपार्जन का रास्ता मिल सके। बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, नशा, दहेज प्रथा के विरुद्ध आवाज उठाने पर जोर दिया गया। किशोर किशोरी की सशक्तिकरण के लिए विकासमित्र द्वारा बनाए गए समूह के साथ मासिक बैठक करने का सलाह कल्याण पदाधिकारी ने दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें