Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़किशनगंजManage Sugar Levels During Pregnancy Dr Rajesh s Advice

गर्भावस्था के दौरान शुगर को रखें नियंत्रित: डॉ राजेश

डायबिटीज गंभीर बीमारियों का कारण बन रहा है और हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर रहा है। गर्भावस्था के दौरान अनियंत्रित शुगर मां और बच्चे दोनों के लिए जानलेवा हो सकता है। डॉ. राजेश कुमार के अनुसार,...

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजSun, 11 Aug 2024 05:28 PM
share Share

गर्भावस्था के दौरान शुगर को रखें नियंत्रित: डॉ राजेश किशनगंज, एक प्रतिनिधि। डायबिटीज लोगों की सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। हर उम्र के लोग इसका शिकार हो रहे हैं। अनियंत्रित शुगर की वजह से लोग गंभीर व जानलेवा बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। जीवनशैली जनित कई बीमारी ने पिछले कुछ समय में सबसे तेजी से पैर पसारे हैं, उनमें डायबिटीज का नाम सबसे ऊपर है।

शुगर बीमारी के लिए उम्र, वर्ग भी इसका मापदण्ड नहीं रह गया। किसी भी उम्र में बीमारी चपेट में आसानी से ले सकती है। उससे भी ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि शरीर में डाइबिटीज के असन्तुलन से अन्य कई गम्भीर और जानलेवा बीमारियों का हमला भी आसान हो जाता है। वहीं गर्भावस्था के दौरान डायबिटीज से जुड़ी चुनौतियां भी तेजी से बढ़ रही है। अनियंत्रित शुगर गर्भवती महिलाओं का प्रसव में अड़चने पैदा करता है ,तथा मां व बच्चा दोनों के लिये जानलेवा पस्थितियां पैदा कर सकता है। लिहाजा गर्भावस्था के दौरान ब्लड शुगर के स्तर को लेकर अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। सीएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि डायबिटीज का एक खतरनाक स्वरूप गर्भावस्था के दौरान भी सामने आता है। जहां अनियंत्रित शुगर न केवल प्रसव में अड़चन पैदा कर सकती है बल्कि मां और बच्चे दोनों के लिए जानलेवा स्थितियां भी बना सकती है। इसलिए जरूरी है कि इस दौरान भी शुगर के स्तर को लेकर सतर्क रहा जाए। गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं के तेजी से हार्मोनल बदलवा होता है। इसके साथ तालमेल बिठाना हमारे शरीर के लिये आसान नहीं होता। ऐसे में अगर रक्त में शुगर का स्तर असंतुलित हो तो ये जटिल परिस्थिति पैदा कर सकता है। ये खासतौर पर गर्भावस्था के दौरान शरीर में शुगर के स्तर के असंतुलन से जुड़ा होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें