Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़खगड़ियाYouth Goes Missing While Bathing in Flooded Ganga River in Gogri

स्नान करने गए युवक नदी की तेज धार में बहा, लापता

गोगरी थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर महताब नगर के मो. खुर्शीद का पुत्र मो. बसर फतेहपुर में गंगा नदी में स्नान करते समय लापता हो गया। स्थानीय लोग और गोताखोरों ने उसे खोजने का प्रयास किया परंतु सफलता नहीं...

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याMon, 2 Sep 2024 07:33 PM
share Share

गोगरी, एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर स्थित गंगा नदी की बाढ़ के पानी में स्नान करने के दौरान एक युवक सोमवार को लापता हो गया। बताया गया कि गोगरी थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर महताब नगर के रहने वाले मो. खुर्शीद का 22 वर्षीय पुत्र मो. बसर अपनी बाइक धोने के लिए फतेहपुर धार गया था। बाइक धोकर वह स्नान करने लगा। तेज धारा में वह पानी में बह गया। जब स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो शोर मचाया। स्थानीय लोगो ने उन्हें निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन बरामद नही हो सका। घटना की खबर सुनते ही उनके परिजनों एवं आसपास के लोग फतेहपुर धार पहुंचे। स्थानीय गोताखोर ने भी नदी में काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहंी चल सका। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि एक वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। उनकी पत्नी का रो-रोकर घटना के बाद बुरा हाल बना हुआ है। जिसे परिजन ने नदी तट से बाइक उठाकर सुरक्षित अपने घर ले गए। इधर गोगरी सीओ दीपक कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई है। वे पहुंचकर खोजबीन करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें