देश में महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम पर: भाकपा
खगड़िया में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व प्रखंड प्रमुख महेंद्र पासवान की अध्यक्षता में धरना हुआ, जिसमें पार्टी नेताओं ने मोदी और नीतीश...

खगड़िया। एक प्रतिनिधि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी चौथम अंचल परिषद की ओर से देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व लोगों को वास का पर्चा दिलाने, प्रखंड सह आंचल कार्यालय में घूसखोरी पर रोक लगाने के सवाल पर प्रखंड सह आंचल कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया। पूर्व प्रखंड प्रमुख महेंद्र पासवान महीप की अध्यक्षता में प्रदर्शन के बाद महाधरना दिया गया। धरना को संबोधित करते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी खगरिया जिला सचिव कां प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा केंद्र की मोदी सरकार एवं बिहार की नीतीश कुमार की सरकार में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है। मोदी सरकार में देश के अंदर लगातार आतंकवादी घटनाएं हो रही हैं।
हाल में आतंकवादी घटना में 28 सेलानियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वही आतंकवादियों पर नकेल कसने में मोदी सरकार विफल रही है। रोजी रोजगार उपलब्ध नौजवान को नहीं कराना चाहती है। किसानों के फसल का लाभकारी कीमत एवं पिछले दिनों आंधी तूफान व बारिश में हुई किसानों को फसल क्षति का मुआवजा देने में नीतीश सरकार विफल रही है। महंगाई के चलते तमाम तबके के लोग परेशान हैं। नीतीश सरकार द्वारा भूमिहीन परिवारों को पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा हवा हवाई साबित हुई। बरसों से बसे भैलोरी, कैथी मुनि टोला, ठुठी मुसहरी गांव के लोगों को आज तक पर्चा नहीं दिया गया। वर्षों से सड़क बांध रेलवे रिटायर लाइन के किनारे बसे सरैया मुसहरी, लालपुर तेरासी काठमारा खिरनिया के भूमिहिन परिवार झोपड़ी बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन आज तक सरकार द्वारा कटाव पीड़ित परिवार को बसाया नहीं गया है। उल्टे प्रशासन द्वारा सरैया मुसहरी के महादलित परिवार के घर को बुलडोजर के द्वारा उजाड़ा जा रहा है। इस मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहायक जिला सचिव पुनीत मुखिया, अलौली अंचल मंत्री मनोज सदा, अंचल मंत्री अनिल कुमार सिंह, मालपा शाखा मंत्री जोगिंदर सिंह, सत्यनारायण सिंह, चंद्रभूषण सिंह आदि थे। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधि मंडल प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर मांग पत्र सौंपा। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जनहित के तमाम मांगों को पूरा करने का भरोसा दिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।