Hindi Newsबिहार न्यूज़खगड़ियाParbatta Farmers Protest Against Land Survey Topo Land Ownership Dispute

भूमि सर्वे के विरोध में गोलबंद हुए नवोदित किसान संघ

परबत्ता पंचायत भवन में भूमि सर्वे के विरोध में नवोदित किसान संघ गोलबंद हो रहे हैं। सरकार ने टोपो लैंड के सर्वे का आश्वासन दिया था, लेकिन वह नहीं हुआ। किसान संघ ने 31 अगस्त को विरोध प्रदर्शन का निर्णय...

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याTue, 20 Aug 2024 07:06 PM
share Share

परबत्ता। एक प्रतिनिधि भूमि सर्वे के विरोध में परबत्ता पंचायत भवन में नवोदित किसान संघ गोलबंद हो रहे हैं। इसको लेकर परबत्ता विधानसभा के सभी मुखिया व किसान के साथ मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। प्रखंड में भूमि सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। सरकार नें पूर्व में किसान को आश्वासन दिया था राज्य सरकार अपने टोपो लैंड का पता लगाएगी। इसके लिए एक व्यापक निति बनाई जायेगी। अंग्रेज के समय में 1890 से 1920 के बीच सूबे में बड़ी संख्या में जमीन असर्वेक्षित रह गयी थी। यही नहीं नदियों के किनारे या बीच के जमीनी इलाके भी ऐसे रहे जिनका सर्वेक्षण नहीं हो पाया। ये सारे टोपो लैंड हैं। वे सारे सरकारी जमीन मानी जाती है। पूरे सूबे में ऐसी जमीन निजी हाथों में है। कई पर मकान तक बन चुके हैं। स्वामित्व को लेकर अक्सर आपस में टकराव होता रहता है। जबकि जिले के कई प्रखंड में सर्वे का कार्य संपन्न हो गया है।लेकिन टोपो लैंड जमीन का सर्वे नही किया गया। बताया जाता है कि परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में लगभग 5400 सौ एकड़ जमीन टोपोलैंड की जमीन गैरमजरुआ आम,गैरमजरुआ खास,हिन्द केसरी व प्रतिकदीम है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे नवोदित किसान संघ के सचिव रामानुज चौधरी ने कहा कि बर्ष 2013-14 से इन सभी जमीन की रसीद कटने पर सरकार के द्वारा रोक लगा दी है। पूर्व में जमीन की रसीद अंचल राजस्व कर्मचारी के द्वारा काटी जाती थी।जमीन को पूर्वज के द्वारा खरीद बिक्री भी का जाती थी। सर्वे आरंभ होने के बाद सर्वेक्षण पदाधिकारी के द्वारा वैसे किसान से जमीन की अद्यतन रसीद मांगी जायेगी तो किसान अपनी जमीन के स्वामित्व को लेकर क्या प्रस्तुत करेगा? किसानों का कहना है कि सरकार हमारी जमीन को हरपना चाहती है। उनके मंसूबे को नही होने देगें। नवोदित किसान संघ 31 अगस्त को प्रखंड मुख्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। बैठक की अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा द्वारा की गई। मौके पर मुखिया राम विनय कुमार, आशुतोष सिंह, राजीव चौधरी, आलोक भारती, पिंकू कुमार,राजीव चौधरी, जयप्रकाश यादव, रजनीश चौधरी, राजेंद्र सिंह, मदन मोहन सिंह, सच्चिदानंद यादव,शंभू यादव, अरविंद यादव,मनोज कुमार, धीरेंद्र मोहन मिश्र, जितेंद्र कुमार,अनिल चौधरी, जितेंद्र चौरसिया, बंटू सिंह, शिव यादव, सुशील कुमार, आशिफ कुमार, अमन कुमार, असरफ आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें