पटना में आयोजित मजदूर दिवस समारोह में सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता लेंगे भाग
पटना में आयोजित मजदूर दिवस समारोह में सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता लेंगे भागपटना में आयोजित मजदूर दिवस समारोह में सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता लेंगे भाग

खगड़िया। एक प्रतिनिधि जदयू जिला कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ की बैठक में गुरुवार को आगामी 1 मई को पटना में आयोजित होंने वाले मजदूर दिवस समारोह में भाग लेने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष मंडल ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रमिकों के हित में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के तहत सभी श्रमिक वर्गों के महंगाई भत्ते में 3.17 प्रतिशत की वृद्धि कर, इसे 1 अप्रैल 2025 से लागू किया गया है। साथ ही, केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा मजदूरों के लंबित भुगतान के लिए 45 सौ करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई है, जिससे मजदूरों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए और मजदूर दिवस समारोह में खगड़िया से बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की जाए। तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन कुशवाहा ने कहा कि जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के मार्गदर्शन में संगठन की मजबूती के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं। आगामी 1 मई को पटना में आयोजित समारोह में खगड़िया से सैकड़ों कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। बैठक में जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू नेता डॉ. विद्यानंद दास, जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, जिला महासचिव पंकज कुमार चौधरी, राजीव कुमार ठाकुर, नवनीत कुमार सिंह, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला महासचिव शंभू यादव आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।