महिला संवाद: सामाजिक और विकासात्मक विषयों पर खुलकर अपने विचार किए साझा
::फ्लायर:::महिला संवाद: सामाजिक और विकासात्मक विषयों पर खुलकर अपने विचार किए साझामहिला संवाद: सामाजिक और विकासात्मक विषयों पर खुलकर अपने विचार किए साझ

खगड़िया । नगर संवाददाता सरकार और आधी आबादी के बीच इन दिनों सीधा संवाद किया जा रहा है। यह सीधा संवाद महिला संवाद के माध्यम से हो रहा है। इधर महिला संवाद का आयोजन शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न जगहों पर हुआ। संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सरकार महिलाओं से यह समझ रही हैं कि उनके द्वारा संचालित योजनाओं से महिलाओं को कितना फायदा हुआ है और फिर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने के लिए क्या और कार्य किए जाएं। इसको लेकर संवाद किया जा रहा है। इधर कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की मांगों को सूचीबद्ध कर सीधा विभाग स्तर पर पहंुचाई जा रही है।
कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाएं सामाजिक और विकासात्मक विषयों पर खुलकर अपने विचार साझा कर रही हैं। महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे वे इसका लाभ ले सके। महिलाएं अपनी आकांक्षाओं और सामुदायिक स्तर पर आवश्यक कार्यों एवं योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए इस उचित मंच पर रख रही हैं। जिनमें गांव में उद्योग, सामुदायिक भवन, सामुदायिक पुस्तकालय, मध्य एवं उच्च विद्यालय की उपलब्धता, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, नाली एवं जल निकासी की समस्याओं का समाधान, घर में पानी, गांव से सड़क तक पहुच पथ , सड़कों की मरम्मत, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, रोजगार के अवसरों का विस्तार, वृद्धा एवं विधवा पेंशन में बढ़ोतरी, सब्जी मंडी, वाहन स्टैंड, गंगा की सफाई, स्वच्छता आदि शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।