Severe Heatwave Grips Katihar Maximum Temperature Reaches 38 C चिलचिलाती धूप और उमस ने कर रखा है परेशान, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsSevere Heatwave Grips Katihar Maximum Temperature Reaches 38 C

चिलचिलाती धूप और उमस ने कर रखा है परेशान

चिलचिलाती धूप और उमस ने कर रखा है परेशान चिलचिलाती धूप और उमस ने कर रखा है परेशान चिलचिलाती धूप और उमस ने कर रखा है परेशान चिलचिलाती धूप और उमस ने कर

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारSun, 15 June 2025 03:29 AM
share Share
Follow Us on
चिलचिलाती धूप और उमस ने कर रखा है परेशान

कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में गर्म पछुआ हवाओं और उमस भरी गर्मी ने जनजीवन को जकड़ लिया है। आसमान से बरसती आग और ज़मीन से उठती भाप ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि लोग दोपहर में घर से निकलना भी नहीं चाह रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पछुआ हवा की रफ्तार 17 किमी प्रति घंटा रही, जिससे तपिश और अधिक महसूस की गई। शहर से लेकर गांवों में दोपहर में सन्नाटा शहर से लेकर गांव तक दोपहर में सन्नाटा पसरा रहता है। सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन और गिनी-चुनी दुकानें ही खुली नजर आती हैं।

नगर के स्टेशन चौक पर दुकान चलाने वाले रमेश साह कहते हैं कि गर्मी ने ग्राहकों की आवाजाही रोक दी है, दिनभर दुकान खाली रहती है। मौसम वैज्ञानिकों ने उम्मीद की किरण दिखाई है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। आज से बारिश की है संभावना कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि रविवार से गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। किसानों को अभी धैर्य रखने और मौजूदा फसलों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सिंचाई का सुझाव दिया गया है। शनिवार को 38 डिग्री अधिकतम एवं 29 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि आसमान में 40 फीसदी बादल रहने के साथ-साथ देर रात तकबारिश की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य पर दिखने लगा असर सदर अस्पताल से लेकर निजी क्लीनिक में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इसमें शरीर में जलन, लू, थकावट और पुरानी बीमारियों के बढ़ने के मामले काफी आ रहे है। सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों की तादात में कईयों में स्कीन की समस्या भी आम देखी गयी। भीषण गर्मी का असर स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। विनोदपुर रोड के डॉक्टर डॉ. एस भानू बताते हैं कि लू, डिहाइड्रेशन और थकावट के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दिन के समय घर में रहने, हल्का भोजन करने और पानी की भरपूर मात्रा लेने की सलाह दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।