Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़जमुईSanitation Workers of Jamui to Go on Indefinite Strike from August 10 Demanding Minimum Wage

सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से

जमुई नगर परिषद के सफाई कर्मी न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर 10 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। उन्होंने 30 जुलाई 2024 को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को सूचित किया था। सफाई कर्मचारियों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईFri, 9 Aug 2024 07:50 PM
share Share

जमुई । निज प्रतिनिधि न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मी शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे। उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संघ के पिंकू हरिजन ने बताया कि अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से पूर्व 30 जुलाई 2024 को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन के माध्यम से सूचना दी गई थी। कार्यपालक पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में पिंकू हरिजन, विक्की मलिक, फंटूश मेहतर, मुन्ना मलिक, मुकेश मलिक, पकरी देवी, रेखा देवी, पुना देवी, लक्ष्मी देवी, पूनम देवी ,किरण देवी ने बताया कि कि नगर परिषद में 300 सफाई कर्मचारी अस्थाई रूप से 10 वर्षों से साफ-सफाई का कार्य कुशलता पूर्वक करते आ रहे हैं। लेकिन हम लोगों का दैनिक मजदूरी बहुत कम होने के कारण हम लोगों का उचित भरण-पोषण नहीं हो पा रहा है। हम लोगों का दैनिक मजदूरी वर्तमान में 378 रूपए प्रतिदिन है जो न्यूनतम मजदूरी से बहुत कम है। 1 -4-2024 के श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार के द्वारा तय की गई मजदूरी आज तक हम लोगों को नहीं मिल रहा है जो श्रम संसाधन अधिनियम 1948 के विरुद्ध है। सभी कर्मचारियों ने यह निर्णय लिया कि माह जुलाई से हम लोगों को प्रतिदिन 500 रुपये की दर से दैनिक मजदूरी दिया जाए एवं 1-4 2024 से कम दी गई दैनिक मजदूरी को जोड़ कर दिया जाये। साथ ही ड्रेस एवं सुरक्षा उपकरण भी दिया जाये अन्यथा हम लोग विवश होकर 10 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें