Notification Icon

बारात में हर्ष फायरिंग से युवक घायल

कुर्था। निज संवाददाता बताया जाता है कि गोली लगने से शकुराबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी दीपक कुमार घायल हो गया। उसके जांघ में गोली लगी...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादTue, 27 April 2021 03:40 PM
share Share

कुर्था। निज संवाददाता

कुर्था थाना क्षेत्र के देवदत्त बिगहा गांव में सोमवार की रात बारात में हुए हर्ष फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। बताया जाता है कि गोली लगने से शकुराबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी दीपक कुमार घायल हो गया। उसके जांघ में गोली लगी है। आनन-फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अरवल रेफर किया गया। घायल युवक बारात में कैसे आया था। कहां से हथियार लेकर आया था। इसकी जांच पुलिस कर रही है। थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार विमलेश यादव के घर दुल्हिन बाजार के धर्मचक गांव से बारात आई हुई थी। दरबाजा लगाने का रश्म चल रहा था। इसी बीच गोली छूटने की आवाज हुई। यह भी चर्चा है कि युवक के कमर से अचानक फायरिंग हो गई और उसे जांघ में लग गया। तरह-तरह की चर्चा की जा रही है। स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें