बीस सूत्री कार्यालय के लिए जगह उपलब्ध कराए प्रशासन
कुर्था, एक संवाददाता। जिसपर प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी ने वर्तमान में चल रहे प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय को बीस सूत्री कार्यालय को शिफ्ट करने को लेटर दिया।

कुर्था, एक संवाददाता। डाकबंगला परिसर कुर्था में बीस सूत्री सदस्यों की बैठक आयोजित कि गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीस सूत्री के अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह व उपाध्यक्ष सह भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने बताया कि बीते 7 मई को कुर्था प्रखंड विकास पदाधिकारी के सभागार में हुई बीस सूत्री बैठक में बीस सूत्री कार्यालय के लिए जगह की बात की गई थी। जिसपर प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी ने वर्तमान में चल रहे प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय को बीस सूत्री कार्यालय को शिफ्ट करने को लेटर दिया। वहीं जब बीस सूत्री के सदस्यों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से कार्यालय खाली करने को कहा तो वे टाल मटोल कर अपनी मनमानी दिखा रहे है।
जिसको लेकर बीस सूत्री सदस्यों ने आक्रोश व्यक्त किया है साथ ही इस मामले को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी व जिला पदाधिकारी से हस्तक्षेप करने की मांग की गई। वहीं सभी ने बैठक में निर्णय लिया कि जल्द इसपर निर्णय नहीं लिया गया तो संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। इस मौके पर बीस सूत्री सदस्य रामाशीष दास, जितेन्द्र कुमार, संजय कुमार, लाला शर्मा, रमल देवी, संगीता कुशवाहा, अजय चंद्रवंशी, जयप्रकाश पासवान, मोहम्मद शमीमुल हक, दिलीप गुप्ता आदि सदस्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।