रेड लाइट एरिया से पकड़ी गयी 10 महिलाएं भेजी गयी अल्पवास गृह
पकड़े गए दस लोगों पर अनैतिक देह व्यापार एवं पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज , पुलिस मुख्यालय कमजोर वर्ग के डीएसपी देव कुमार एवं टीम के द्वारा बुधवार की दोपहर में रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गई।

पकड़े गए दस लोगों पर अनैतिक देह व्यापार एवं पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज छापेमारी के दौरान कई घरों से मिले थे आपत्तिजनक सामान अरवल, निज संवाददाता। पुलिस मुख्यालय कमजोर वर्ग के डीएसपी देव कुमार एवं टीम के द्वारा बुधवार की दोपहर में रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गई। छापेमारी में संदिग्ध हालत में 10 पुरुष एवं 10 महिला को पकड़ा गया था। जिसमें एक नाबालिग लड़की भी थी। छापेमारी के दौरान कई घरों से आपत्तिजनक सामान और उपयोग किए गए कंडोम बरामद किए गए थे। रेड लाइट में छापेमारी के कई घंटे बाद पुलिस पदाधिकारी के घंटो मंथन के बाद महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है एवं सभी महिलाओं की मेडिकल जांच महिला थाने के पुलिस पदाधिकारी के देखरेख में कराया गया। इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया कि पुलिस मुख्यालय कमजोर वर्ग के पदाधिकारी के द्वारा रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गई थी जिसमें 10 लड़का एवं 10 लड़कियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया है। इस मामले में अनैतिक देह व्यापार एवं पास्को एक्ट में महिला थाना में केस दर्ज 10 पुरुष पर किया गया है एवं 10 महिला को अल्पवास गृह में रखा गया है जिसकी जांच की जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।