Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsLocal Student Aman Kumar Selected as Technical Assistant at ISRO Bangalore

किसान के बेटे ने इसरो सैटेलाइट सेंटर में बना तकनीकी सहायक

जहानाबाद, निज संवाददाता। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में इस पद के लिए मात्र चार सीटें थीं। जिसमें 83 प्रतिशत अंक लाकर अमन कुमार ने अपना चयन सुनिश्चित किया है।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादWed, 25 Dec 2024 09:56 PM
share Share
Follow Us on
किसान के बेटे ने इसरो सैटेलाइट सेंटर में बना तकनीकी सहायक

जहानाबाद, निज संवाददाता। जिले की प्रतिभा अब राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराने लगा है। सदर प्रखंड के टेनीबिगहा गांव निवासी छात्र अमन कुमार ने अपने प्रतिभा के बदौलत यूआरराव उपग्रह केंद्र बैंगलोर में तकनीकी सहायक के रूप में चयनित हुआ। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में इस पद के लिए मात्र चार सीटें थीं। जिसमें 83 प्रतिशत अंक लाकर अमन कुमार ने अपना चयन सुनिश्चित किया है। इतना ही नहीं अन्य सभी चयनित चारों प्रतिभागियों में वह सबसे अधिक नंबर लाया है। उसके पिता चितरंजन कुमार मामूली किसान हैं। जिसके कारण परिवार की पृष्ठभूमि भी काफी साधारण रही है। अमन की शिक्षा जहानाबाद के स्कूलों में ही हुई है। वह सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज वैशाली से डिप्लोमा की डिग्री हासिल किया है। इसके बाद विज्ञान के प्रति उसकी रुचि बढ़ती गई और इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल हुआ। इसी वर्ष 18 अप्रैल को आयोजित परीक्षा का परिणाम इस उत्कृष्ट सफलता के रूप में सामने आया है। अमन कुमार बताते हैं कि पॉलिटेक्निक के पढ़ाई के दौरान विज्ञान के क्षेत्र में रुचि बड़ी। उपग्रह केंद्र में तकनीकी सहायक के रूप में चयनित हुआ हूं। हालांकि अमन का यह आखरी लक्ष्य नहीं है इससे और आगे की उपलब्धि प्राप्त करना चाहता हैं। उसकी इस सफलता से घर में खुशी का माहौल है। फोटो-25 दिसंबर जेहाना-28 कैप्शन-जिले के सदर प्रखंड के टेनी बिगहा निवासी अमन कुमार।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें