भूमि विवाद के मामले में तेजी लाएं अधिकारी
अरवल, निज संवाददाता। शेष चार मामले पर दोनों पक्षों को नोटिस देते हुए अगली तिथि निर्धारित किया गया।

अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना परिसर में भूमि विवाद निष्पादन करने के लिए अंचल अधिकारी विजया कुमारी के नेतृत्व में कैंप लगाया गया। आयोजित कैंप में भूमि विवाद से संबंधित सात मामले आए। जिसमें दो मामलों का ऑन स्पॉट सदर अंचल अधिकारी के द्वारा निष्पादन किया गया। शेष चार मामले पर दोनों पक्षों को नोटिस देते हुए अगली तिथि निर्धारित किया गया। इस दौरान अंचल अधिकारी ने कहा कि जब तक भूमि विवाद के मामले निष्पादन नहीं हो जाते हैं तब तक दोनों पक्ष शांति बनाकर रहेंगे एवं विवादित भूमि पर नहीं जाएंगे। अंचल अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को अरवल प्रखंड के जितने भी थाना है सभी थाना में कैंप लगाकर भूमि विवाद के मामले को निष्पादन किया जाता है ताकि भूमि विवाद के मामले लंबित नहीं रहे।
इस मौके पर सदर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार चौधरी, अंचल कार्यालय के पदाधिकारी, सदर थाने के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।