भूमि विवाद में मारपीट की घटना में तीन घायल
मखदुमपुर ,निज संवाददाता।घायलों में अभिनय कुमार, उनकी मां इंदिरा देवी और बहन सोनी कुमारी शामिल हैं। तीनों घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया।
Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादThu, 19 Sep 2024 04:58 PM
Share
मखदुमपुर ,निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के बाल विगहा गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना हो गई। घटना में तीन लोग एक ही परिवार के घायल हो गए ।घायलों में अभिनय कुमार, उनकी मां इंदिरा देवी और बहन सोनी कुमारी शामिल हैं। तीनों घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया। घटना के बारे में बताया गया कि पूर्व से भूमि विवाद गोतिया के साथ था। जिस पर समझौता हो गया था। लेकिन वर्तमान समय में सर्वे कार्य को लेकर फिर से विवाद हो गया। जिसमें मारपीट की घटना हो गई। घायल ने बताया कि उसकी जमीन पर गोतिया के लोग दावा कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।