नीतीश की सरकार में महिलाएं बनी हैं सशक्त और आत्मनिर्भर
जहानाबाद, नगर संवाददाता।बिहार प्रदेश में महिलाओं में मौन क्रांति आयी है। प्रदेश में महिलाएं आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनी है।

जहानाबाद, नगर संवाददाता। नारी शक्ति रथ के साथ जदयू प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्वेता विश्वास के जहानाबाद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार में महिलाओं को मान सम्मान मिला है। बिहार प्रदेश में महिलाओं में मौन क्रांति आयी है। प्रदेश में महिलाएं आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनी है। नारी शक्ति रथ के साथ कडौना और एरकी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रमिला कुशवाहा, जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि 2025 के चुनाव में महिलाओं के बल पर एनडीए को 225 सीट दिला फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बनाना है। मौके पर प्रदेश महासचिव रिंकी मालाकार, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता कुमारी, खुशबू रानी, सरोज चंद्रवंशी, ममता शर्मा, पूजा शर्मा, प्रियंका कुमारी,अनामिका कुमारी, उर्मिला मांझी, रुचि अरोड़ा, निरंजन कुमार केशव, रणधीर पटेल, प्रियंका कुमारी शामिल थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।