Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsJD U Women s Wing to Host International Women s Day Conference in Patna

नीतीश ने महिलाओं को सम्मान जनक हक दिलवाया

जहानाबाद, नगर संवाददाता।महिला सम्मेलन को सफल करने के लिए प्रमिला कुशवाहा ने ग्राम बराम सराय, काजी सराय, हाजी सराय, बिरुपुर,गोडसर, मदारपुर, सहित कई गांव का दौरा कर बताया कि पटना में जद यू महिला सम्मेलन...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादThu, 6 March 2025 10:12 PM
share Share
Follow Us on
नीतीश ने महिलाओं को सम्मान जनक हक दिलवाया

जहानाबाद, नगर संवाददाता। जनता दल यू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रमिला कुशवाहा ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ द्वारा 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पटना मुख्यालय कर्पूरी भवन में महिला सम्मेलन किया जाएगा। महिला सम्मेलन को सफल करने के लिए प्रमिला कुशवाहा ने ग्राम बराम सराय, काजी सराय, हाजी सराय, बिरुपुर,गोडसर, मदारपुर, सहित कई गांव का दौरा कर बताया कि पटना में जद यू महिला सम्मेलन में जहानाबाद जिला से सैकड़ो महिलाएं भाग लेगी। प्रमिला कुशवाहा ने महिलाओं को बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 19 वर्षों में महिलाओं को मान और सम्मान दिया है। हर जिला में महिला थाना और महिला हेल्पलाइन की स्थापना हुई है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को उत्थान के लिए जीविका परियोजना के द्वारा प्रदेश में 10 लाख स्वयं सहायता समूह का निर्माण किया है। इस परियोजना में लगभग एक करोड़ महिला आर्थिक और सामाजिक एवं स्वरोजगार कर आर्थिक रूप से मजबूत हुई है। बिहार सरकार की नौकरियों में 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया गया है। कार्यक्रम में जदयू नेत्री बबीता देवी, सविता देवी, मुन्नी देवी, प्रमिला मांझी शामिल थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।