Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsGrand Welcome for JDU Leaders in Jehanabad - Party Commitment and Unity Celebrated

जहानाबाद की भूमि ने हमेशा संगठन को मजबूती दी: संजय झा

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का जहानाबाद में भव्य स्वागत किया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादTue, 6 May 2025 10:27 PM
share Share
Follow Us on
जहानाबाद की भूमि ने हमेशा संगठन को मजबूती दी: संजय झा

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत जहानाबाद के कार्यकर्ताओं ने बार-बार यह साबित किया है कि वे पार्टी के लिए समर्पित और सजग हैं जहानाबाद, नगर संवाददाता। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का जहानाबाद में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा के नेतृत्व में जहानाबाद बाईपास पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं से नेताओं का अभिनंदन किया। संजय झा एवं उमेश कुशवाहा गया में आयोजित जदयू मीडिया सेल के दो दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने के लिए यात्रा पर थे।

मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि जदयू का संगठन बिहार की आत्मा है और कार्यकर्ता इसकी ऊर्जा। जहानाबाद की भूमि ने हमेशा संगठन को मजबूती दी है। हम सभी कार्यकर्ताओं के सम्मान और मेहनत को प्रणाम करते हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि बिहार के विकास और सामाजिक न्याय की लड़ाई में जदयू का योगदान अविस्मरणीय है। जहानाबाद के कार्यकर्ताओं ने बार-बार यह साबित किया है कि वे पार्टी के लिए समर्पित और सजग हैं। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजू सिंह, जदयू नेता जय प्रकाश चंद्रवंशी, निरंजन केशव प्रिंस, प्रो. सुशील सिंहा, जिला उपाध्यक्ष राजू पटेल, सुनिता कुमारी, मनोरमा देवी, रामनरेश कुशवाहा, हरेराम शर्मा, पंकज कुमार राकेश, राजदेव प्रसाद, मनोज पटेल, मनीष शर्मा, मुरारी यादव, चंदन कुमार शर्मा, राधे प्रसाद, शंकर वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। फोटो- 06 मई जेहाना- 04 कैप्शन- जहानाबाद में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के स्वागत करते जदयू कार्यकर्ता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें