Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़जहानाबादEmotional Farewell Ceremony for Engineer Rahul Kumar at Makhdumpur Electric Office

सेवा भाव अपनाने वाले अधिकारी किए जाते हैं याद

मखदुमपुर, निज संवाददाता। समारोह को संबोधित करते हुए जिला पार्षद संगीता देवी ने कहा कि अधिकारियों का काम ही उनकी पहचान बनती है।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSat, 14 Sep 2024 04:44 PM
share Share

मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित विद्युत कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सहायक विद्युत अभियंता राहुल कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। उनका तबादला औरंगाबाद किया गया है। समारोह को संबोधित करते हुए जिला पार्षद संगीता देवी ने कहा कि अधिकारियों का काम ही उनकी पहचान बनती है। सरकारी नौकरी में तबादला एक अनिवार्य परंपरा है लेकिन जो अधिकारी सेवा भाव से काम करते हैं उन्हें जनता हमेशा याद करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेई ज्योति पटेल ने की। इस अवसर पर पंपी शर्मा, मनीष शर्मा, जदयू नेता दिनेश वर्मा, विद्युत विभाग बड़ी संख्या में कर्मी एवं आम लोग उपस्थित थे। फोटो-14 सितम्बर जेहाना-04 कैप्शन-मखदुमपुर स्थित विद्युत कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधि व विद्युत अभियंता व अन्य कर्मी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें