Hindi Newsबिहार न्यूज़Husband wife fight on Valentines day man stabbed her then got injured himself

बीवी को चाकू मारा, फिर खुद के पेट में घोंपा; वैलेंटाइंस डे पर पति-पत्नी का हुआ झगड़ा

भागलपुर जिले के कहलगांव में वैलेंटाइंस डे के मौके पर बीच सड़क एक दंपती का झगड़ा हो गया। पति ने पहले अपनी बीवी को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद खुद के पेट में भी चाकू घोंप दिया।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, कहलगांव (भागलपुर)Sat, 15 Feb 2025 09:10 AM
share Share
Follow Us on
बीवी को चाकू मारा, फिर खुद के पेट में घोंपा; वैलेंटाइंस डे पर पति-पत्नी का हुआ झगड़ा

बिहार के भागलपुर जिले में वैलेंटाइंस डे पर पति और पत्नी के बीच सड़क लड़ाई हो गई। गुस्से में आकर पति ने अपनी बीवी के चेहरे पर चाकू मारकर उसे जख्मी कर दिया। फिर खुद के पेट में भी चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी आंत बाहर आ गई। यह मामला शुक्रवार दोपहर को कहलगांव के अंतिचक थाना क्षेत्र के ओरियफ गांव में हुआ। पति इम्तियाज उर्फ मंगला गोस्वामी का अपनी पत्नी बीबी नूरसी से विवाद चल रहा था।

सूचना पर पहुंची अंतिचक थाना की पुलिस ने दोनों को लहूलुहान हालत में उठाकर अनुमंडल अस्पताल कहलगांव में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर स्थिति में बेहतर उपचार के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बीबी नूरसी के परिजन के अनुसार दोनों का प्रेम विवाह 15 साल पहले हुआ था। सबौर निवासी बीरो गोस्वामी के पुत्र मंगला गोस्वामी ने मो. इम्तियाज बनकर 15 साल पहले ओरियफ गांव के मो. मकबूल की पुत्री बीबी नूरसी से कोर्ट मैरिज की थी। उसके बाद से दोनों गुजरात में रहकर काम कर रहे थे।

ये भी पढ़ें:पेट्रोल निकाला, खुद को लगा दी आग; पत्नी के मायके जाने पर पति ने उठाया खौफनाक कदम

मो. मकबूल के अनुसार मो. इम्तियाज के द्वारा मारपीट किए जाने से तंग आकर दो महीने पहले बीबी नूरसी गुजरात के एक लड़के के साथ भागकर अपने मायके ओरियफ आ गई थी। चार दिन पहले मो. इम्तियाज उर्फ मंगला भी ओरियफ अपने ससुराल आ गया। अपनी पत्नी को साथ चलने का दबाव डाल रहा था।

शुक्रवार की दोपहर सभी घर के लोग मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे। तभी दोनों में विवाद हो गया और उसने घटना को अंजाम दे दिया। ग्रामीणों के अनुसार मंगला शराब के नशे में था। अंतिचक थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद में घटना घटित हुई है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें