अज्ञात शव बरामद शिनाख्त में जुटी पुलिस
हाजीपुर। न.सं. अज्ञात शव बरामद शिनाख्त में जुटी पुलिसअज्ञात शव बरामद शिनाख्त में जुटी पुलिस अज्ञात शव बरामद शिनाख्त में जुटी पुलिस
Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरThu, 19 Sep 2024 06:40 PM
Share
हाजीपुर। न.सं. गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के चिश्ती गांव के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद की है। पानी में उपलता शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। शव के गले होने के कारण पहचान नहीं हो सकी। लोगों द्वारा इसकी सूचना गंगा ब्रिज थानाध्यक्ष को दिया गया। गंगा ब्रिज थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में गंगा ब्रिज थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।