Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़हाजीपुरPatna Police Arrest Kidnapper Demanding Rs 30 Lakhs Ransom Newlywed Woman Rescued

तीस लाख की फिरौती मांगने वाला युवक गिरफ्तार

पटना पुलिस ने 30 लाख की फिरौती मांगने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। नव विवाहिता का अपहरण 3 सितंबर को हुआ था। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई थी कि अगर फिरौती नहीं दी गई, तो लड़की का...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSun, 15 Sep 2024 09:05 PM
share Share

पातेपुर। तीस लाख की फिरौती मांगने वाले युवक को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया। साथ में नव विवाहिता को बरामद किया गया है। मिली जानकारी अनुसार तिसिऔता थाना क्षेत्र के महथी गांव से नव विवाहिता का घर से अपहरण का मामला 3सितंबर को दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पीड़ित परिवार के सदस्य रंजय झा ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपराधी पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। दिए आवेदन में पुलिस कप्तान को यह भी जानकारी दी कि फिरौती न देने पर लड़की का अश्लील वीडियो भेजने और बेटा की हत्या का धमकी दी गई हैं। तकनीकी सहायता से लड़का एवं लड़की को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों को गिरफ्तार कर वैशाली पुलिस रविवार को देर शाम को सौंपा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें