Hindi Newsबिहार न्यूज़Got my mic switched off in the House today I am shedding crocodile tears Vijay Sinha big attack on Tejashwi

सदन में मेरा माइक बंद कराया, आज घड़ियालू आंसू बहा रहे; तेजस्वी पर विजय सिन्हा का बड़ा हमला

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि जब जंगलराज के युवराज विधानसभा में उपमुख्यमंत्री के रूप में बैठे थे, नेता प्रतिपक्ष के रूप में विजय सिन्हा। जिस दिन आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट आई थी। 94 लाख परिवारों की आमदनी 6 हजार से कम थी। तब कुछ नहीं बोले थे।

sandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटनाSun, 22 Dec 2024 03:55 PM
share Share
Follow Us on
सदन में मेरा माइक बंद कराया, आज घड़ियालू आंसू बहा रहे; तेजस्वी पर विजय सिन्हा का बड़ा हमला

बिहार में दो नेताओं के बीच जुबानी जंग थमती नजर नहीं आ रही है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर अब भी जारी है। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने एक बार फिर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होने आरोप लगाया है कि गरीबों की बात करने वाले तेजस्वी घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। बिहार के विकास और उन्नति से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। जब खुद डिप्टी सीएम थे, तब क्यों चुप्पी रहते थे। ऐसे लोग सत्ता पाने के लिए हर वादा करेंगे, समझौता करेंगे, लेकिन बिहारी का सम्मान नहीं बढ़ाएंगे।

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि जब जंगलराज के युवराज विधानसभा में उपमुख्यमंत्री के रूप में बैठे थे, नेता प्रतिपक्ष के रूप में विजय सिन्हा। जिस दिन आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट आई थी। 94 लाख परिवारों की आमदनी 6 हजार से कम थी। तब हमने खुलकर कहा था, कि इन 94 लाख परिवार के लोगों को रोजगार और नौकरी में अवसर दीजिए। स्वरोजगार में फाइनेंस कीजिए। ये एक शब्द नहीं बोले थे, हमारा माइक तक बंद करवा दिया था। लेकिन आज सत्ता से बाहर जाते ही घड़ियालू आंसू बहाकर ये ढोंगी लोग गरीबों के बारे में चर्चा करते हैं। ऐसी मानसिकता पर धिक्कार है।

ये भी पढ़ें:पेपर लीक में RJD के लोग शामिल, छात्रों को भड़का रहे तेजस्वी; बोले विजय सिन्हा

विजय सिन्हा ने कहा कि जब ये सत्ता में बैठे थे, तो क्यों मुंह से आवाज नहीं निकली थी। तब ये कहते थे, जो पिएगा वो मरेगा, तब मैंने कहा था, कि ये सरकार की जिम्मेदारी है। 4 लाख रुपए मुआवजा मिले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4 लाख के मुआवजे का ऐलान किया था। उस समय तेजस्वी के मुंह से आवाज नहीं निकली थी। ये लोग गरीबों के हितैषी नहीं है। सोने का चम्मच लेकर जन्म लेने वाले, चार्टर्ज प्लेन में बर्थडे मनाने वाले, सत्ता तक पहुंचने के लिए हर वादा, समझौता करेंगे। लेकिन बिहारी का सम्मान नहीं बढ़ाएंगे। बिहार की उन्नति नहीं करेंगे। ये सिर्फ लोगों को बरगला कर लड़ाने का काम करते हैं।

ये भी पढ़ें:नीतीश मुंह चमकाने के लिए जिला-जिला घूमते हैं; तेजस्वी का CM की यात्रा पर निशाना

आपको बता दें इससे पहले विजय सिन्हा ने कहा था कि पेपर लीक में आरजेडी के लोगों का हाथ रहता है। जिस पर तेजस्वी ने पलटवार करते हुए कहा था, कि अगर उनको सब पता है, तो कार्रवाई क्यों नहीं करते, हम लोगों पर ऐसे झूठे लगाने का ही काम बचा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा था कि विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं है। बीपीएससी परीक्षा को लेकर धरने पर बैठे छात्रों के मामले पर भी दोनों नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा चुके हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें