Hindi Newsबिहार न्यूज़गोपालगंजLabour Welfare Day Training Program Conducted by Labour Department in Gopalganj

श्रम कल्याण दिवस पर श्रमिकों को दिया गया प्रशिक्षण

गोपालगंज के कलेक्ट्रेट स्थित कौशल विकास केन्द्र में श्रम विभाग ने श्रम कल्याण दिवस पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। सभी प्रखंडों से आए श्रमिकों को मजदूरी से संबंधित जानकारी दी गई और विभिन्न योजनाओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजWed, 18 Sep 2024 06:24 PM
share Share

कलेक्ट्रेट स्थित कौशल विकास केन्द्र में श्रम विभाग द्वारा आयोजित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी प्रखंडों से आए श्रमिकों को दिया गया प्रशिक्षण, विभाग के योजनाओं की दी गयी जानकारी गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित कौशल विकास केन्द्र में श्रम विभाग द्वारा मंगलवार को श्रम कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। इसके तहत जिले के सभी प्रखंडों से आए श्रमिकों को प्रशिक्षण दिया। जिसमें मजदूरी करने से संबंधित कई विषयों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व अधिनियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही इसका लाभ उठाने का तरीका बताया गया। अन्य बिन्दुओं पर भी चर्चा की। वहीं, प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार ने की। मौके पर बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक प्रशांत मिश्रा, जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष साक्षी कुमारी, सदस्य सुनील कुमार , सीडब्लूसी आरके उपाध्याय, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गोपालगंज सदर, कुचायकोट, हथुआ, सिधवलिया, बैकुंठपुर, थावे, कटेया, पंचदेवरी व मांझा आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें